APN News Live Updates: उत्तर प्रदेश में 2 चरणों के मतदान संपन्न हो गए हैं। तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी यानी कि कल होने वाला है। 59 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले नेताओं का आरोप प्रत्यारोप का खेला तेज हो गया है। इस बीच कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, विरोध करने वालों का योगी सरकार आवाज दबा देती है।
प्रियंका गांधी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि हम मजबूत हैं। 30 साल बाद 400 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट सही था। यूपी सरकार द्वारा वसूली गलत थी। हमने पहले ही कहा था कि सही तरह से कानून का पालन होना चाहिए। ये सरकार अपने विरोधियों को कुचल देती है।
UP Election 2022: Priyanka Gandhi बोलीं- कोई कह रहा है कि हम चर्बी निकालेंगे, हम कह रहे हैं कि हम भर्ती निकालेंगे
UP Election 2022: कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी शनिवार से पार्टी का गढ़ कही जाने वाली रायबरेली सीट (Raebareilly Assembly Seat) के दो दिवसीय दौरे पर हैं। रायबरेली में चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कोई कह रहा है कि हम चर्बी निकालेंगे और कोई कह रहा है कि हम गर्मी निकालेंगे। हम कह रहे हैं कि हम भर्ती निकालेंगे, हमें किसी की गर्मी भी नहीं चाहिए और किसी की चर्बी भी नहीं चाहिए। पूरी खबर यहां पढ़ें:

Arvind Kejriwal के समर्थन में उतरे Rakesh Tikait, कहा- Kumar Vishwas को राज्यसभा मिल जाती तो नहीं लगाते आरोप
Rakesh Tikait: भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अलगाववादी आरोप लगाए हैं क्योंकि उन्हें राज्यसभा की सीट नहीं मिली। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल आंदोलनकारी तो हैं लेकिन ऐसे लगते नहीं हैं। कुमार विश्वास उनकी पार्टी में थे। राज्यसभा (सीट) को लेकर उनका मतभेद था। पूरी खबर यहां पढ़ें:

Jharkhand Language Controversy: झारखंड ने क्षेत्रीय भाषाओं की सूची से भोजपुरी और मगही को किया बाहर, उर्दू बरकरार
Jharkhand Language Controversy: झारखंड सरकार ने बोकारो और धनबाद जिलों से भोजपुरी (Bhojpuri) और मगही (Maghi) को क्षेत्रीय भाषाओं की सूची से बाहर कर दिया है। जिलेवार क्षेत्रीय भाषाओं की नई अधिसूचना जारी की गई है जिसमें इन भाषाओं को जगह नहीं दी गई है जबकि उर्दू सभी जिलों में बरकरार रहेगी। 18 फरवरी 2022 को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में इसकी जानकारी दी गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें:

बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग, देखें वीडियो….पढ़ें 2 बजे तक की सभी बड़ी खबरें
APN News Live Updates: बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में आग लगने की खबर सामने आ रही है। ट्रेन धू धूकर जल रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई से मिली खबर के अनुसार ट्रेन मधुबनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी तभी अचानक आग लग गई। राहत की बात ये है कि ट्रेन घटना के दौरान पूरी तरह खाली थी, जिससे किसी के हताहत की खबर नहीं है।
एएनआई द्वारा जारी वीडियो में दिख रहा है कि ट्रेन के ऊपर से ऊंची ऊंची लपटे उठ रहीं हैं। स्टेशन पर मौजूद कर्मचारी आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं अन्य लोग भी आग बुझाने की कोशिश में जुटे हैं।…पूरी खबर यहां पढ़ें
Mughal Garden का दीदार करने पहुंचे CJI N.V Ramana

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में स्थित मुगल गार्डन (Mughal Garden) 12 फरवरी 2022 से खुल चुका है। आम जनता के दीदार के लिए 16 मार्च तक गार्डन खुला रहेगा। सोमवार को छोड़कर आम जनता मुफ्त में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक 135 तरह के गुलाबों वाले मुगल गार्डन का दीदार कर सकती है। आम जनता रंग बिरंगे फूलों से लहलहाते गार्डन को देखने के लिए रोजान पहुंच रही है। इस बीच भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना को मुगल गार्डन का दीदार करने के लिए आमंत्रित किया था। सुप्रीम कोर्ट के जज एनवी रमन्ना की गार्डन में टहते हुए कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।…..पूरी खबर यहां पढ़ें
PM Narendra Modi इंदौर में आज करेंगे CNG प्लांट का उद्घाटन

APN News Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंदौरवासियों को बड़ा तोहफा देंगे। पीएम इंदौर में बने बायो सीएनजी प्लांट का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे। सीएनजी प्लांट इंदौर के देवगुराड़िया ट्रेंचिंग ग्राउंड में लगाया गया है। यहां प्रतिदिन 550 मीट्रिक टन गीले कचरे का निपटारा किया जाएगा। यह संयंत्र प्रधानमंत्री की वेस्ट-टू-वेल्थ की अवधारणा को साकार करने और स्वच्छता के क्षेत्र में नवाचार के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। बता दें कि सबसे साफ शहरों की लिस्ट में इंदौर शहर टॉप पर बरकरार है। वहीं अब इंदौर में कचरे से बायो सीएनजी बनाने का प्लांट स्थापित किया गया ह।. ये बायो सीएनजी प्लांट पी.पी.पी. मॉडल पर आधारित है।
यह प्लांट पूरे एशिया महाद्वीप में जैविक अपशिष्ट से बायो सी.एन.जी का सबसे बड़ा और देश का पहला प्लांट है। इस प्लांट से उत्पन्न होने वाली बायो सी.एन.जी. में से 50 प्रतिशत गैस नगर निगम, इंदौर को लोक परिवहन की संचालित बसों के उपयोग के लिए उपलब्ध होगी।….पूरी खबर यहां पढ़ें
समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अभय सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार
APN News Live Updates: गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में 18 फरवरी को प्रचार के लिए निकले समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अभय सिंह और बीजेपी प्रत्याशी आरती सिंह के समर्थकों में जमकर बवाल हुआ। दोनों का काफिला आमने-सामने था। लाठी, डंडे और गोलियां भी चलीं। दोनों पक्षों में पथराव भी हुआ था। इस बात की सूचना पुलिस को मिलते ही , मामले को रफा दफा कर दिया।
सुबह 4 बजे खबर सामने आई कि सपा के पूर्व विधायक अभय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभय सिंह को उनके आवास से गिरफ्तार किया है। उनका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें अभय सिंह कह रहे हैं कि पुलिस गुंडागर्दी कर रही है। अब मैं जा रहा हूं, ये चुनाव आप के हवाले है।….पूरी खबर यहां पढ़ें
हिजाब विवाद पर Farooq Abdullah बोले- ‘कट्टरपंथी तत्व’ सांप्रदायिकता के आधार पर देश को बांटने की कर रहे हैं कोशिश

APN News Live Updates: नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने कहा है कि हर किसी को जो चाहें पहनने का अधिकार है और अपने धार्मिक अभ्यास के लिए स्वतंत्र है। उन्होंने कहा है कि ‘कट्टरपंथी तत्व’ हिजाब विवाद के बीच देश के लोगों को सांप्रदायिक आधार पर विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने परिसीमन आयोग पर भी निशाना साधा और कहा कि यह पूरी तरह से गलत है। देश सबके लिए समान है। जब तक आप राष्ट्र की अखंडता को खतरे में नहीं डालते, तब तक आपको कुछ भी खाने, कुछ भी पहनने का अधिकार है।
उन्होंने कहा कि हर किसी का अपना धर्म होता है। धर्म पर हमले कुछ ‘कट्टरपंथी तत्व’ कर रहे हैं। ये कट्टरपंथी तत्व देश के लोगों को सांप्रदायिक आधार पर विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि चुनाव जीत सकें। भगवान की मर्जी, यह एक दिन खत्म हो जाएगा। बता दें कि जम्मू और कश्मीर के विधानसभा क्षेत्रों को फिर से बनाने के लिए परिसीमन आयोग का गठन मार्च 2020 में किया गया था। इसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं।….पूरी खबर यहां पढ़ें
पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22,270 नए केस

APN News Live Updates: स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 22,270 नए केस दर्ज हुए हैं। वहीं इस दौरान 325 लोगों की मौत हुई है। देश में अभी positivity rate: 2.76% है। शुक्रवार को दर्ज हुए कोरोना मामलों के बाद देश में कुल मामलों की संख्या 4,28,02,505 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 60,298 मरीज ठीक हुए हैं।
देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 607 नए मामले सामने आए। 854 लोग डिस्चार्ज हुए, 4 लोगों की कोरोना से मौत हुई और 2,775 मामले सक्रिय हैं। वहीं महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2,068 नए मामले आए, 4,709 लोग डिस्चार्ज हुए, 15 लोगों की महामारी से मौत हुई और 21,159 मामले सक्रिय हैं।…पूरी खबर यहां पढ़ें
Russia-Ukraine Crisis पर बोेले Joe Biden- Vladimir Putin ने यूक्रेन पर हमला करने का किया है फैसला

APN News Live Updates: Russia-Ukraine Crisis: अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden ने शुक्रवार को कहा है कि उनका मानना है कि रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin ने यूक्रेन पर हमला करने का फैसला कर लिया है। व्हाइट हाउस में रूस-यूक्रेन संकट को लेकर बिडेन ने कहा, ”इस समय, मुझे विश्वास है कि उन्होंने निर्णय लिया है।”
राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा कि हमारे पास यह मानने का कारण है कि रूसी सेना आने वाले दिनों में यूक्रेन पर हमला कर सकती है और वो यूक्रेन की राजधानी कीव को निशाना बनाएंगे। हम रूस के इरादों को जोर-शोर से बता रहे हैं इसलिए नहीं कि हम युद्ध चाहते हैं, बल्कि हम अपनी पूरी शक्ति इसमें लगा रहे हैं कि यूक्रेन पर हमला करने का रूस को कोई भी कारण ना मिले।…पूरी खबर यहां पढ़ें
संबंधित खबरें:
- दिहाड़ी मजदूर से रातों-रात मॉडल बने Mammikka, 60 की उम्र में ऐसे बदल गई किस्मत
- Kumar Vishvas का पलटवार, कहा- केजरीवाल को चुनौती देता हूं कि बताएं कि वे खालिस्तान के साथ हैं या उसके खिलाफ हैं?