Election 2022: UP चुनाव 2022 के तीसरे चरण की वोटिंग हुई शुरू, Akhilesh Yadav करहल से आजमा रहे हैं अपनी किस्मत

0
435
Akhilesh Yadav

Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश के तीसरे चरण के चुनाव के लिए 59 विधानसभा सीटों पर मतदान रविवार यानी 20 फरवरी को शुरू हो गए हैं। बता दें कि रविवार को प्रदेश के 16 जिलों में वोटिंग चल रही है। इस चरण में 2.15 करोड़ मतदाता हैं। तीसरे चरण में पश्चिमी यूपी के पांच जिले एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कासगंज और हाथरस में 19 सीट हैं। अवध में कानपुर शहर और देहात, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा के 6 जिले में 27 सीट हैं। बुंदेलखंड में झांसी, जालौन, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा की 13 सीटों पर मतदान चल रहा है।

Akhilesh Yadav
Election 2022

बता दें कि 59 विधानसभा सीटों पर 687 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कांग्रेस, बीजेपी, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। हालांकि, सबकी निगाहें मैनपुरी के करहल में हैं जहां से सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

UP Election 2022

तीसरे चरण की कुल 59 सीटों में से, सपा ने 2012 के विधानसभा चुनावों में 37 पर जीत हासिल की थी। 2017 में, भाजपा ने इनमें से 49 जीती थी, जबकि सपा को केवल नौ सीटों से संतोष करना पड़ा था। वहीं कांग्रेस को एक और बहुजन समाज पार्टी को भी एक सीट मिली थी।

Election 2022: पंजाब में भी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव

पंजाब में भी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव (Election 2022) रविवार को है। वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू होगी जो शाम 6 बजे तक चलेगी। बता दें कि राज्य में मुख्य मुक़ाबला कांग्रेस, आप, शिअद-बसपा गठबंधन, भाजपा-पीएलसी-शिअद (संयुक्त) के बीच है।

मिली जानकारी के अनुसार 93 महिलाओं समेत 1,304 उम्मीदवार पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं और विधानसभा चुनाव में 1,02,00,996 महिलाओं सहित 2,14,99,804 मतदाता मतदान करेंगे। बता दें कि राज्य में 24,740 मतदान केंद्र हैं।

congress 1
Election 2022 :Congress Party

गौरतलब है कि 2017 के पंजाब विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत हासिल की थी जिससे शिअद-भाजपा गठबंधन का 10 साल का शासन समाप्त हो गया था।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here