APN News Live Updates: देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख से ज्यादा, 24 घंटे में दिल्ली में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित

0
228
APN News Live Updates
APN News Live Updates

APN News Live Updates: भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। देश में बीते 24 घंटो में 15,754 कोरोना नए केस सामने आए हैं। इसके पहले हर दिन कोरोना के 20 हजार से ज्यादा मामलें दर्ज किए जा रहे थे। वहीं कोरोना से 15,220 मरीज ठीक भी हुए हैं। बढ़ रहे मामलों के चलते भारत में अब कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 1,01,830 हो गई है। पॉजिटिविटी दर: 3.47% पर पहुंच गया है। अकेले दिल्ली में सबसे ज्यादा मरीज सामने आए हैं। दिल्ली में कोविड-19 के 1964 नये मामले सामने आए हैं जबकि 8 मरीजों की मौत भी हो गई है।

APN News Live Updates: दिल्ली के डिप्टी सीएम Manish Sisodia के घर पहुंची CBI, कहा- हमें अच्छे काम करने से रोका जा रहा है

Manish Sisodia
Manish Sisodia

Manish Sisodia: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर आज सुबह सीबीआई की टीम पहुंची है। इस बात की जानकारी डिप्टी सीएम ने खुद ट्वीट कर दी है। उन्होनें ट्वीट करते हुए लिखा कि दिल्ली सरकार को शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में अच्छे काम करने से रोका जा रहा है। सीबीआई आई है, उनका स्वागत है, हम कट्टर ईमानदार हैं, लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया। पढ़ें विस्तार से..

Janmastami 2022: पूरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिर सजे, भक्तों में जोश, जानें आज का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Janmastami 2022
Janmastami 2022

Janmastami 2022: पवित्र और पावन ब्रज भूमि और कान्‍हा की नगरी मथुरा आज सबसे बड़े उल्‍लास के लिए तैयार है। कन्‍हैया, नंदलाला और रणछोड़दास के जन्‍मदिवस के मौके पर मथुरा पूरी तरह से तैयार है। पूरे नगर को फूलों और गुब्‍बारों से बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया है। वहीं बड़ी तादाद में भक्‍तों का पहुंचना भी शुरू हो गया है।इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 19 अगस्त यानी शुक्रवार को उच्च राशि के चंद्रमा में मनाई जाएगी। पढ़ें विस्तार से..

पेज अपडेट जारी है…

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here