APN News Live Updates: क्रिकेट इतिहास के महानतम गेंदबाजों में से एक शेन वार्न का निधन

0
563

क्रिकेट इतिहास के महानतम गेंदबाजों में से एक शेन वॉर्न का निधन हो गया है। वार्न को 1994 में विजडन क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर के रूप में नामित किया गया था। 1997 में वे विजडन लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड थे। उन्हें वर्ष 2004 के लिए विजडन लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड नामित किया गया था। साल 2000 में, उन्हें क्रिकेट विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा पांच विजडन क्रिकेटर्स ऑफ द सेंचुरी में से एक के रूप में चुना गया था। शेन वॉर्न ने जुलाई 2013 में आधिकारिक तौर पर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। 2013 में, वार्न को ICC क्रिकेट हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल किया गया था। 2012 में, उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा क्रिकेट हॉल ऑफ फ़ेम में भी शामिल किया गया था।

PM Narendra Modi का Varanasi दौरा, उमड़ी लोगों की भीड़

pm modi varanasi

Uttar Pradesh में सातवें चरण के चुनाव प्रचार के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। वाराणसी पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदहिया चौक में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। जिसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी अभी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो कर रहे हैं। जिसमें उनका स्‍वागत करने और उनको देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी है।

वसूली मामले में Anil Deshmukh का बयान होगा दर्ज, CBI के अधिकारी पहुंचे आर्थर रोड जेल

100 करोड़ रुपये के कथित वसूली मामले में Maharashtra के पूर्व गृह मंत्री Anil Deshmukh का बयान दर्ज करने के लिए CBI के अधिकारी आर्थर रोड जेल पहुंचे है। बता दें कि मामले में मंगलवार को मुंबई की एक विशेष अदालत ने अनिल देशमुख का बयान दर्ज करने के लिए सीबीआई को अनुमति दी थी।

Russia Ukraine War: यूक्रेन में गोली लगने से घायल Harjot Singh का छलका दर्द, कहा- सरकार मरने के बाद प्लेन भेजे तो उसका क्या फायदा

Harjot Singh

Russia Ukraine War: युद्ध के बीच यूक्रेन की राजधानी कीव से भागने की कोशिश कर रहे भारतीय छात्र हरजोत सिंह (Harjot Singh) ने कहा कि उसे दो बार गोली मारी गई। छात्र ने कहा कि गोली उसके कंधे से लगी और उसका पैर भी टूट गया। हरजोत ने बताया कि डॉक्टरों ने मेरे सीने से एक गोली निकाली। मेरा पैर टूट गया था। बता दें कि हरजोत सिंह का अभी यूक्रेन की राजधानी कीव के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। दिल्ली के पास छतरपुर के रहने वाले हरजोत सिंह ने कहा कि मुझे नहीं पता कि वे कहां हैं। वे जीवित हैं या नहीं। वे यहां हैं या लौटे हैं। पढ़ें विस्तार से…

Russia Ukraine War यूं ही नहीं हो रही, इन 5 घटनाओं ने खराब किए हैं दोनों देशों के रिश्ते…

Russia Ukraine Conflict

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच इस समय युद्ध (Russia Ukraine War) चल रहा है। रूस इस समय एक ऐसे देश से जंग (Russia Ukraine War) लड़ रहा है जो एक समय में उसका ही हिस्सा हुआ करता था। 1917 में रूसी क्रांति के बाद यूक्रेनी राष्ट्रीय आंदोलन की भी शुरूआत हो गयी थी और यूक्रेनियन पीपल्स रिपब्लिक भी बन गया था लेकिन बाद में इसे सोवियत रूस में शामिल कर लिया गया था। पढ़ें विस्तार से…

K Chandrashekar Rao ने की Hemant Soren से मुलाकात, BJP के खिलाफ तीसरा मोर्चा बनाने की तैयारी में हैं तेलंगाना के मुख्यमंत्री

K Chandrashekar Rao And Hemant Soren

K Chandrashekar Rao: शुक्रवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके रांची स्थित आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा कि अब एक ऐसे राष्ट्र की स्थापना का समय है जो सभी पहलुओं में पीछे है। उन्होंने दावा किया कि आजादी के 75 साल बाद भी भारत विकास के मामले में अन्य देशों से काफी पीछे है। पढ़ें विस्तार से…

रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने लिया ‘Kavach’ के कामकाज का जायजा, क्‍या है ‘कवच’ जिससे Train Accident होंगे कम?

Railway Minister Kavach

Kavach Technology: रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने शुक्रवार को Hyderabad में ‘Kavach’ के कामकाज का जायजा लिया है। जो कि हमारे देश में ही विकसित एक Automatic Train Protection System है। बता दें कि ‘कवच’ SIL-4 प्रमाणित है जो safety certification का उच्चतम लेवल है। इस साल सरकार का लक्ष्‍य 2,000 किलोमीटर पर ‘कवच’ को लगाना है और आगामी वर्षों में हर वर्ष 4,000 से 5,000 किलोमीटर पर इसका क्रियान्वयन होगा। सरकार का कहना है कि आत्मनिर्भर भारत की इस मिसाल को दुनिया के विकसित देशों में भी निर्यात किया जाएगा। पढ़ें विस्तार से…

Peshawar Bomb Blast: पेशावर मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 30 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Peshawar Bomb Blast

Peshawar Bomb Blast: पाकिस्तान के पेशावर के कोचा रिसालदार इलाके में किस्सा ख्वानी बाजार की एक मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमले की खबर आ रही है। इस आत्मघाती हमले में 30 लोगों की जान चली गई और 50 से अधिक घायल हो गए हैं। बचाव दल घायलों को पास के लेडी रीडिंग अस्पताल ले जा रहे हैं, जबकि आस-पड़ोस के लोग भी घायलों को उनकी मोटरसाइकिल और कारों पर ले जाने में मदद कर रहे हैं। धमाके के बाद पुलिस की टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर सबूत जुटाना शुरू कर दिया है। लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता का कहना है कि 10 घायलों की हालत गंभीर है। पढ़ें विस्तार से…

APN News Live Updates: PM Narendra Modi ने किया सतत विकास के लिए ऊर्जा पर वेबिनार को संबोधित

1PM Narendra Modi Webinar

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सतत विकास के लिए ऊर्जा पर वेबिनार को संबोधित किया है। वेबिनार में पीएम मोदी ने कहा कि ऊर्जा और सतत विकास हमारी पुरातन परंपराओं से प्रेरित है और भविष्य की आवश्यकताओं तथा आकांक्षाओं की पूर्ति का मार्ग है। भारत का स्पष्ट विजन है कि सतत विकास सतत ऊर्जा से ही संभव है।  

APN News Live Updates: Ukraine की मदद के लिए आगे आया भारत, की मानवीय सहायता

APN News Live Updates

भारत ने रूस के हमले से संकट में आए यूक्रेन की एक बार फिर मदद की है। शुक्रवार सुबह 4:05 बजे भारतीय वायु सेना के एक विमान ने हिंडन एयरबेस से रोमानिया के लिए उड़ान भरी है। जिसमें यूक्रेन के लिए मानवीय सहायता के रूप में अलग-अलग प्रकार का लगभग 6 टन का सामान भेजा गया है।

APN News Live Updates: Karisma Kapoor हुईं कोरोना पॉजिटिव

Karisma Kapoor

बॅालीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। काजोल (Kajol) के साथ बातचीत के दौरान करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने खुलासा किया। करीना और काजोल का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें करीना ने काजोल को करिश्मा कपूर की तबीयत के बारे में बताया। दोनों की बातचीत से खुलासा हुआ कि करिश्मा कोरोना की चपेट में आ गई है। वीडियो में करीना और काजोल को काले और सफेद रंग की ड्रेस में देखा गया। पढ़ें विस्तार से…

APN News Live Updates: Ukraine में एक और भारतीय छात्र को लगी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Ukraine

Russia और Ukraine के बीच चल रहे युद्ध में यूक्रेन की राजधानी में एक और भारतीय छात्र को गोली लगी है। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए, नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) के राज्य मंत्री (MoS) जनरल वी के सिंह ने इसके बारे में जानकारी दी है। गौरतलब है कि अभी हाल ही में एक भारतीय छात्र की जान यूक्रेन में चली गई थी।

APN News Live Updates: Bihar के Bhagalpur में हुआ विस्फोट, 7 की मौत, 8 घायल

bihar

बिहार के भागलपुर ज़िले के तातारपुर पुलिस थाना क्षेत्र में विस्फोट होने से 7 की मौत और कई लोग घायल हो गए हैं। हादसे को लेकर ज़िलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने जानकारी दी, “इस घटना से 2-3 घरों को नुकसान हुआ है। प्रथम दृष्टया पता चला है कि पूरा परिवार पटाखे बनाने का काम करता था, जांच जारी है।”

APN News Live Updates: मौसम हुआ साफ, अस्‍पतालों में बढ़ रहे खांसी और जुकाम के मरीज

Weather Update

दिल्‍ली-एनसीआर का मौसम शुक्रवार की सुबह साफ रहा। तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले सप्‍ताह तक मौसम का मिजाज बिल्‍कुल बदल सकता है। ऐसे में तापमान में थोड़ी और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वातावरण में हवा अभी और चलेगी। ऐसे में बदलते मौसम के दौरान अपने स्‍वास्‍थ्‍य (Health) का बेहद ध्‍यान दें। पढ़ें विस्तार से…

APN News Live Updates: ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 जश्न का आगाज, गूगल ने खास डूडल बनाकर किया सेलिब्रेट

Google Doodle: आज यानी 4 मार्च से ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 का आगाज हो रहा है। इसी कड़ी में इस खेल का स्वागत करने के लिए गूगल ने एक खास डूडल बनाया है। महिला क्रिकेट के इस बड़े टूर्नामेंट के शुरुआत का जश्न मनाने के लिए गूगल ने बड़ा ही प्यारा डूडल बनाया है, जिसमें महिलाएं मैच खेल रही हैं। आपको बता दें कि गूगल हर खास मौके को डूडल के जरिए सलिब्रेट करता है। पढ़ें विस्तार से…

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here