एक व्यक्ति द्वारा कबाड़ की गाड़ी के बदले महिंद्रा बोलेरो लेने पर Anand Mahindra ने खुशी व्यक्त की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ट्वीट करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा, ”मुझे खुशी है कि उन्होंने एक नई बोलेरो के लिए अपने वाहन को एक्सचेंज करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। कल उनके परिवार को बोलेरो मिली और हमने गर्व से उनकी creation को ले लिया। यह हमारी रिसर्च वैली में कारों के हमारे कलेक्शन का हिस्सा बनेगी और हमें Resourceful होने के लिए प्रेरित करेगी।” दरअसल महाराष्ट्र के एक व्यक्ति को गाड़ी देने का वादा पिछले महीने आनंद महिंद्रा ने किया था।
क्या है मामला?
पिछले महीने सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें महाराष्ट्र के रहने वाले दत्तात्रेय लोहार नाम का एक व्यक्ति कबाड़ से बनी गाड़ी को चला रहा था। उस आदमी ने इस गाड़ी को 60 हजार रुपये के खर्चे में बनाई थी। जब इस चीज का पता आनंद महिंद्रा को चला तो उन्होंने इसका वीडियो ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कहा था कि यह साफ तौर पर किसी भी नियमों का पालन नहीं करती है लेकिन मैं कभी भी हमारे लोगों की सरलता और ‘कम’ क्षमताओं के साथ अधिक की प्रशंसा करना बंद नहीं करूंगा।
Anand Mahindra ने बोलेरो की पेशकश की थी

इसके बाद एक और ट्वीट करते हुए उन्होंने महाराष्ट्र के इस व्यक्ति को उनकी गाड़ी के बदले एक महिंद्रा बोलेरो की पेशकश की थी। उन्होंने कहा था कि स्थानीय अधिकारी जल्द ही या बाद में उन्हें वाहन चलाने से रोकेंगे क्योंकि यह नियमों का उल्लंघन करती है। मैं व्यक्तिगत रूप से बदले में उन्हें एक बोलेरो की पेशकश करूंगा। उनकी Creativity से प्रेरित होने के लिए हम इसे महिंद्रा रिसर्च वैली में प्रदर्शित कर सकते हैं क्योंकि ‘संसाधनशीलता’ का मतलब कम संसाधनों के साथ अधिक करना है।
