‘अमृत उद्यान’ के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आम जनता के लिए इस दिन से खुलेगा यह ऐतिहासिक गार्डन

15 एकड़ में फैला है अमृत उद्यान

0
218
Amrit Udyan: अमृत उद्यान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Amrit Udyan: अमृत उद्यान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Amrit Udyan: राष्ट्रपति भवन का ऐतिहासिक ‘अमृत उद्यान’ आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है। शनिवार को ही इसका नाम ‘मुगल गार्डन’ से बदलकर ‘अमृत उद्यान’ किया गया था। अब इसे आम जनता के लिए खोलने की तैयारी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को उद्यान के उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने इस दौरान अमृत उद्यान में भ्रमण भी किया। आम जनता के लिए अमृत उद्यान को 31 जनवरी से खोला जा रहा है।

Amrit Udyan
Amrit Udyan

Amrit Udyan: दो महीने तक लोगों के लिए खुला रहेगा अमृत उद्यान

राष्ट्रपति भवन के ‘अमृत उद्यान’ में जाने के लिए लोगों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। उनके लिए इस ऐतिहासिक उद्यान को 31 जनवरी 2023 से दो महीने के लिए खोला जा रहा है। आपको बता दें कि आम जनता के लिए इस उद्यान को खोलने की शुरुआत देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने की थी। लोग उद्यान में जाने के लिए ऑनलाइन टिकट व टाइम स्लॉट बुक करा सकते हैं। सुबह 10 बजे से शाम के 4 बजे तक उद्यान को खोला जाएगा।

Amrit Udyan
Amrit Udyan

मिली जानकारी के अनुसार, आम जनता के लिए अमृत उद्यान को 31 जनवरी से 26 मार्च 2023 तक के लिए खोला जा रहा है। होली के अलावा हर सोमवार को मेंटेनेंस के लिए उद्यान में लोगों की एंट्री बंद रहेगी। इसके अलावा स्पेशल कैटेगरी के लिए 28 मार्च से 31 मार्च 2023 तक के लिए उद्यान खुला रहेगा।

स्पेशल कैटेगरी के लिए- 28 मार्च से 31 मार्च 2023

  • 28 मार्च- किसानों के लिए
  • 29 मार्च – दिव्यांगजनों के लिए
  • 30 मार्च – डिफेंस फोर्स, पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिस के लिए
  • 31 मार्च – आदिवासी व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए

15 एकड़ में फैला है अमृत उद्यान
राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 15 एकड़ में फैला हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, इसे साल 1928-29 में बनाया गया था। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने पहली बार आम जनता के लिए इस उद्यान को खुलवाया था। तब से हर साल फरवरी-मार्च में इसे आम जनता के लिए खोला जाता है। आपको बता दें कि भारत के अलावा इस उद्यान में दुनिया के मशहूर, खूबसूरत व खुशबू से भरे हुए फूल लगाए गए हैं, जो अमृत उद्यान की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। इस उद्यान में नीदरलैंड के ट्यूलिप, जापान के चेरी ब्लॉसम, ब्राजील के ऑर्किड व चीन के कमल समेत अन्य फूल भी हैं।

अमृत उद्यान में 150 से अधिक किस्म के गुलाब हैं। इनमें से कई बड़ी शख्सियतों के नाम पर भी हैं, जिनमें राजा राममोहन राय, मदर टेरेसा, महारानी एलिजाबेथ के नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा आपको महाभारत के अर्जुन व भीम के नाम से भी फूल इस उद्यान में मिल जाएंगे। वहीं, इसमें 60 से अधिक मौसमी फूल भी हैं।

यह भी पढ़ेंः

होमवर्क से बचने के लिए बच्चे ने किया ऐसा उपाय कि मैम ने भी बोल दिया Thank You, देखें Viral Video

Bharat Jodo Yatra का बड़ा और खास दिन, श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा फहराएंगे Rahul Gandhi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here