Allahabad HC: हाई कोर्ट के 22 अधिकारी विभागीय स्‍तर पर किए गए पदोन्‍नत

Allahabad HC: हाई कोर्ट में कार्यरत कई अधिकारियों को विभागीय स्‍तर पर पदोन्‍नत किया गया है

0
272
Allahabad HC
Allahabad HC

Allahabad HC: हाई कोर्ट में कार्यरत कई अधिकारियों को विभागीय स्‍तर पर पदोन्‍नत किया गया है। महानिबंधक आशीष गर्ग की की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार हाई कोर्ट में कार्यरत कई अधिकारियों को विभागीय स्‍तर पर पदोन्‍नत किया गया है। अनिल कुमार श्रीवास्तव तृतीय, संजय पाठक, नरेश चंद्र द्विवेदी को संयुक्त निबंधक के पद से निबंधक के पद पर, विनय कुमार श्रीवास्तव, गिरीश नारायण तिवारी, वाहिद अब्सार को उप निबंधक के पद से संयुक्त निबंधक के पद पर पदोन्नति दी गई है।

राहुल अग्रवाल, कन्हैया लाल, धर्मेश चंद्र श्रीवास्तव, नवाब आगा (लखनऊ), शरद चंद्र अग्निहोत्री (लखनऊ) को सहायक निबंधक के पद से उप निबंधक के पद पर, हरि मोहन (लखनऊ), रविन्द्र सिंह, सत्येन्द्र कुमार (लखनऊ), देवेन्द्र सिंह राना (लखनऊ), वशीउल्लाह खान को अनुभाग अधिकारी के पद से सहायक निबंधक के पद पर और विनय प्रकाश, संजीव कुमार, प्रमीत कुमार, गीता पाल, नीरज कुमार राय, शमीर रिजवी को समीक्षा अधिकारी के पद से अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी गई है।

31 AHC
Allahabad High Court

Allahabad HC: पदोन्‍नति प्राप्‍त करने वाले अधिकारियों को दी बधाई

officers in Allahabad HC

उच्च न्यायालय कर्म अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों को बधाई देते हुए माननीय मुख्य न्यायाधीश राजेश विंदल, संघ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुनीत कुमार और महानिबंधक आशीष गर्ग के प्रति आभार व्यक्त किया है।

बधाई देने वालो मे संघ के कनिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक कुमार निरंजन, संयुक्त सचिव विजयानन्द द्विवेदी, सहायक सचिव गवेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव, खेल सचिव पंकज कुशवाहा और कार्यकारिणी सदस्य भूपेश कुमार गौतम, आकांक्षा पाण्डेय, वक़ार आलम सिद्धांत साहू, आकांक्षा श्रीवास्तव, राजकुमार मिश्रा, मोहम्मद आज़म, सचिन्द्र नाथ,आदिल शमीम, मिठाई लाल सोनकर, अशोक कुमार भास्कर और अखिलेश कुमार प्रमुख थे।

विस्‍तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें