Akhilesh Yadav बोले- ”यूपी चुनाव को देखते हुए केंद्र ने वापस लिए कृषि कानून”

0
297
UP Election Result Reaction
UP Election Result Reaction

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ने केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस साल सूबे में होने जा रहे चुनाव को देखते हुए कृषि कानून वापस लिए गये।

Akhilesh Yadav ने यूपी के ब्राह्मणों को रिझाना शुरू कर दिया है

Image

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी के ब्राह्मणों को रिझाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में रविवार को सपा प्रमुख ने राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र में भगवान परशुराम की 68 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।

Image

इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अखिलेश यादव ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लेकर चुनावी बिगुल फूंक दिया। इस दौरान सपा प्रमुख ने एक हाथ में भगवान परशुराम और दूसरे हाथ में भगवान कृष्ण का सुदर्शन चक्र लेकर ब्राह्मण समाज से समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाने की अपील की।

Image

लेकिन इस बीच सवाल यह है कि क्या खुद अखिलेश यादव की अपमानजनक टिप्पणी से नाराज ब्राह्मण और संत समाज सपा प्रमुख की अपील स्वीकार करेंगे? अभी कुछ दिन पहले अखिलेश यादव ने संतों को चिलमजीवी कहा था, जिससे संत समाज में काफी आक्रोश है।

संबंधित खबरें:

Amit Shah के बाद अब Akhilesh Yadav ने बताया ‘3P’ का अर्थ