अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने केंद्र सरकार पर उन्हें मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जाने से रोकने का आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने कहा कि बिना बताए मेरे हेलिकॉप्टर को दिल्ली (Delhi) में रोककर रखा गया है। रोकना का कारण भी नहीं बताया गया है। हारती हुई भाजपी की हताशा भरी साजिश है। बता दें कि 1 बजे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुजफ्फरनगर में प्रेस वार्ता करने वाले थे लेकिन वे अभी तक दिल्ली में ही हैं। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख जानकारी दी है कि केंद्र सरकार उनके हेलिकॉप्टर को उड़ने नहीं दे रही है।
Akhilesh Yadav ने किया ट्वीट
सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि मेरे हेलिकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुज़फ़्फ़रनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहाँ से उड़े हैं। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साज़िश है। जनता सब समझ रही है…

Akhilesh Yadav ने कहा सत्ता का दुरूपयोग
इस ट्वीट के बाद अखिलेश यादव ने फिर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि सत्ता का दुरूपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है। समाजवादी पार्टी एक बार फिर जीत की उड़ान भरने जा रही है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि सत्ता का दुरूपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है… समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा! हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं…

बता दें कि अखिलेश यादव और RLD के जयंत चौधरी मिलकर प्रेस वार्ता करने वाले थे। लेकिन इससे पहले 1 बजे अखिलेश यादव मुजफ्फरनगर में प्रेस वार्ता करने वाले थे, जो कि नहीं हो सकी। मुमकिन है कि मेरठ में 3.30 बजे प्रेस वार्ता कर सकते हैं।
संबंधित खबरें:
- Uttarakhand Election 2022: Amit Shah का रुद्रप्रयाग में डोर-टू-डोर कैंपेन, ‘पूर्व सैनिक संवाद’ में भी लिया हिस्सा
- PM Narendra Modi NCC रैली को कर रहे हैं संबोधित, बोले- मुझे गर्व है कि मैं भी रहा हूं एनसीसी का सक्रिय कैडेट