केन्द्र ने शुक्रवार को सेबी के चेयरमैन की घोषणा कर दी है। आईएएस ऑफिसर अजय त्यागी को सेबी का नया प्रमुख चुना गया है। अजय त्यागी 1 मार्च 2017 को सेबी चीफ यूके सिन्हा का पदभार संभालेंगे। अजय त्यागी 1984 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। अजय त्यागी वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत है। अजय भारतीय रिजर्व बैंक बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं।

Ajay Tyagi

सेबी के नए चेयरमैन की नियुक्ति के लिए कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में अजय त्यागी के नाम को आगे भेजा। कमेटी ने 8 नामों को आगे भेजा था। जिनमें दो नाम ही चुने गये। इन दो नामों में आर्थिक मामलों के मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव अजय त्यागी और ऊर्जा मंत्रालय के सचिव पी के पुजारी प्रमुख थे। लेकिन इस रेस में अजय त्यागी ने जीत हासिल की और चेयरमैन नियुक्त हुए। सेबी के नियमानुसार अजय त्यागी 5 साल या 65 साल की आयु पूरी होने तक चेयरमैन रहेंगे। यूके सिन्हा 18 फरवरी 2011 को सेबी के चेयरमैन बने थे, जिन्हें दो बार का सेवा का मौका दिया गया। उन्हें उस समय 3 साल के लिए नियुक्त किया गया था। बाद में उन्हें 2 साल का सर्विस एक्सटेंशन भी दिया गया।

सेबी (सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) भारत में सिक्योरिटीज और फाइनेंस का रेगुलेटरी बोर्ड है। स्टॉक मार्केट में निवेशको के हितों का संरक्षण और सेक्योरिटीज मार्केट को उचित उपायों के माध्यम से विनियमित एवं विकसित करना सेबी का मुख्य काम है। इसकी स्थापना सेबी अधिनियम 1992 के तहत 12 अप्रैल 1992 में हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here