दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने बताया कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मिली जीत के बाद कांग्रेस पार्टी बुलंद हौसले के साथ लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुट गई है। इसी क्रम में अब पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के पद से से हटाकर केंद्रीय ज़िम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से बताया जा रहा है कि अजय माकन ने शुक्रवार को अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। अजय माकन के हाल के ट्वीट से भी इस बात की पुष्टि होती है कि उन्हें जल्द ही कोई महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी मिल सकती है।

माकन ने ट्वीट में लिखा ‘2015 विधान सभा के उपरान्त- बतौर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष-पिछले 4 वर्षों से, दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा, कांग्रेस कवर करने वाली मीडिया द्वारा, एवं हमारे नेता राहुल गांधी जी द्वारा, मुझे अपार स्नेह तथा सहयोग मिला है। इन कठिन परिस्थितियों में यह आसान नहीं था! इसके लिए ह्रदय से आभार!’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here