बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को जानकारी दी है कि, कोरोना ने उन्हें पकड़ लिया है। सोनू ने सोशल मीडिया पर कहा कि, रिपोर्ट पॉजिटिव आई है लेकिन मेरा मूड उससे भी अधिक पॉजिटिव है। इससे साफ जाहिर होता है कि, एक्टर बुरे समय में भी लोगों को प्रोत्साहित करते रहते हैं। वहीं सोनू सूद ने हाल ही में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज भी ली थी।

सोनू सूद ने इस बात की जानाकी देते हुए पोस्ट किया, नमस्कार दोस्तों, मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि कोविड 19 का मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसलिए मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। चिंता की कोई बात नहीं, उल्टा अब मेरे पास पहले से ज्यादा समय रहेगा आपकी मुश्किलों को ठीक करने का। याद रहे, कोई भी तकलीफ .. मैं हमेशा आपके साथ हूं।” 

बता दें कि, लॉकडाउन के पहले सोनू सूद जनता के लिए एक एक्टर थे लेकिन लॉकडाउन के समय वे सभी के हीरो बन गए। उन्होंने लाखों लोगों को घर पहुंचाया। भूखे लोगों को खाना दिया साथ ही सड़क पर रहने वालों परिवारों को राशन मुहैया कराया जिसे लेकर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने सोनू सूद की काफी तारीफ भी की थी।

पिछले एक साल से वो लगातार कोरोना की इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद करते आ रहे हैं लेकिन अब जिस रफ्तार से संक्रमितों की संख्या में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोत्तरी हो रही है उसके आगे वो भी बेबस नजर आए। सोनू सूद ने एक ट्वीट कर कहा कि उनके पास हजारों लोगों के कॉल आ रहे हैं लेकिन सभी की मदद नहीं कर पा रहे हैं। वो बहुत लाचार महसूस कर रहे हैं।

कोरोना एक बार फिर देश में बढ़ रह है। कोरोना की दूसरी लहर इतनी खतरनाक है कि, अस्पताल में बेड फुल हो गए हैं। ऑक्सीजन की कमी हो गई है। इसे लेकर भी सोनू सूद ने कहा कि, खुद को बहुत बेबस मसूस कर रहा हू कि, मैं लोगों की मदद नहीं कर  पा रहा हूं। बता दें कि, सोनू सूद ने भोपाल के एक अस्पताल को ऑक्सीनज मुहैया कराई है। पर एक्टर का कहना है कि, मैं अधिक से अधिक लोगों तक मदद पहुंचाना चाहता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here