World Mental Health Day: भारत में हर 8 में से 1 व्यक्ति डिप्रेशन का है शिकार, तनाव में रहकर भी मदद मांगने में हिचकते हैं भारतीय

0
210
World Mental Health Day
World Mental Health Day

World Mental Health Day: आज के भाग दौड़ भरी जिंदगी में हर कोई तनाव का सामना कर रहा है। उनमें से बहुत कम ही लोग हैं जो मानसिक तनाव से उबर पाते हैं। दुनिया को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझाने और जन जागरूकता बढ़ाने के लिए 10 अक्टूबर को ‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ मनाया जाता है। यह मानसिक स्वास्थ्य के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करने में मदद करता है।

World Mental Health Day: मानसिक स्वास्थ्य और भारत की स्थिति

2015-16 में एक सर्वेक्षण के अनुसार, भारत में हर 8 में से 1 व्यक्ति, यानी 17.5 करोड़ लोग किसी न किसी रूप में मानसिक बीमारी का सामना कर रहे हैं। इसमें से ढाई करोड़ लोग गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं। जिन्हें तत्काल इलाज की जरूरत है। WHO की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 में दुनियाभर में 7 लाख 3 हजार लोगों ने आत्महत्या की थी। मानसिक तनाव के चलते यह आत्महत्या की घटनाएं बढ़ी हैं। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार कहा गया है कि भारत में हर 10 हजार में से 2,443 व्यक्ति मानसिक रोग से पीड़ित हैं। तनाव में रहने का बावजूद भी मदद मांगने में लोगों को हिचक महसूस होती है। इसका कारण कोई भी हो सकता है। आज के समय में बच्चें भी तनाव जैसी स्थिती में आ गए है। होमवर्क से लेकर टीचर की डाट तक बच्चों के तनाव का एक कारण बन जाती है। यूनिसेफ की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 15 से 24 वर्ष के सात में से एक युवा उदास रहता है। वहीं सर्वे के अनुसार यह भी पाया गया है कि भारत के केवल 41 प्रतिशत युवाओं ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के लिए मदद लेना चाहिए

World Mental Health Day
World Mental Health Day

‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ का इतिहास

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की शुरुआत 1992 में हुई थी। संयुक्त राष्ट्र के उप महासचिव रिचर्ड हंट और विश्व संघों ने इस दिन को मनाना शुरू किया था। इस महासंघ में 150 से अधिक देश शामिल हैं। 1994 में संयुक्त राष्ट्र के तत्कालीन महासचिव यूजीन ब्रॉडी ने इस दिन को एक थीम रखकर मनाने को कहा था। तब से, मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में दुनिया को समझाने और इसके बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए 10 अक्टूबर को ‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2022’ की थीम

हर साल इस दिन को एक नई थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल की थीम ‘मेक मेंटल हेल्थ एंड वेल बीइंग फॉर ऑल ए ग्लोबल प्रायोरिटी’ है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here