Healthy Lifestyle: केले के पत्ते पर खाना खाने के यह हैं 5 फायदे

0
462
Food on Banana Leaf
Benefits of eating food on Banana leaf

Healthy Lifestyle: भारत के कई हिस्सों में लोग केले के पत्ते पर खाना खाते हैं। केले के पत्ते पर खाना उनकी स्थानीय परंपरा का हिस्सा है। मेहमानों को जहां केले के पत्ते के सबसे ऊपरी हिस्से में खाना परोसा जाता है वहीं घर के लोग खुद निचले हिस्से में खाना रखकर खाते हैं। साफ फर्श पर बैठकर सभी बिना कांटे-चम्मच के हाथ से खाना खाते हैं। चावल, मीट, सब्जी, करी, अचार, दही सबकुछ इसी केले के पत्ते पर परोसा जाता है।

भारत के दक्षिण प्रांत में केले के पत्ते पर खाना खाने का प्रचलन अधिक है। लोगों को यह प्रचलन खूब भाता भी है। पर क्या आपको पता है, केले के पत्ते पर खाना खाने से शरीर को कितना लाभ मिलता है।

यह हैं पांच फायदे

1. एक ओर जहां केले की पत्तियों को सीधे तौर पर पचाना संभव नहीं है वहीं केले के पत्ते में रखे खाद्य पदार्थ इससे पॉलीफेनॉल्स को अवशोषित कर लेते हैं। इससे शरीर को इन ऑक्सीडेंट्स का फायदा भी मिल जाता है।

2. इसके साथ ही यह माना जाता है कि केले के पत्ते में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो कि खाने में मौजूद बैक्टीरिया को समाप्त कर देते हैं। इससे बीमार पड़ने की आशंका कम हो जाती है।

3. केले की पत्तियों पर मोम के जैसी एक ऊपरी परत होती है हालांकि यह परत बहुत पतली होती है लेकिन इसका स्वाद बहुत अलग होता है। जब गर्म खाना केले के पत्ते पर परोसा जाता है तो ये मोम पिघलकर खाने में मिल जाती है। जिससे खाने का स्वाद और बढ़ जाता है।

4. केले की पत्तियों को बहुत अधिक साफ करने की जरूरत नहीं होती है। ये खुद ही बहुत हाइजैनिक होती हैं। इन्हें सिर्फ थोड़े से पानी से साफ करके इस्तेमाल में लाया जा सकता है। प्लास्टिक की प्लेट में खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।

5. केले के पत्ते में खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे हमारे शरीर में किसी भी प्रकार का कोई रासायनिक पदार्थ प्रवेश नहीं कर पाता है जबकि प्लास्टिक की प्लेट में खाने से पिघली हुई प्लास्टिक का कुछ अंश हमारे शरीर में भी चला जाता है। जो कैंसर जैसी भयानक बीमारी का कारण भी बन सकता है। ऐसे में केले के पत्ते पर खाना स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत फायदेमंद है।

(डिस्केलमर: लेख में दी गई सलाह केवल सामान्य जानकारी है। ये एक्सपर्ट की राय नहीं है।)

यह भी पढ़ें:

फायदों से भरपूर है Pineapple, जानिए खाने का सही तरीका

Corona को रोकने के लिए Monoclonal Antibody उपचार की बढ़ी डिमांड, जानें इसके बारे में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here