Mumbai G-20 Event: भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में इन दिनों जी20 की बैठक चल रही है। सदस्य देश से यहां कई मेहमान आए हैं। मुंबई आए मेहमानों से गंदगी और गरीबी छिपाने की भरपूर कोशिश भी की गई। दरअसल, भारत 1 दिसंबर से औपचारिक रूप से जी-20 की अध्यक्षता संभाल ली है। इसी कड़ी में इस हफ्ते तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन के लिए जी-20 देशों के प्रतिनिधि मुंबई आए हैं। वहीं, अब एक ऐसी तस्वीर भी सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। लोगों ने आरोप लगाया है कि मुंबई के वर्ली, बोरीवली और बांद्रा जैसे इलाकों में झुग्गियों के सामने सफेद और हरे पर्दे लगा दिए गए हैं ताकी सड़क पर निकलने के दौरान इन पर किसी की नजर भी ना पड़े। रातों रात हुई इस तरह की सफाई से लोग भी हैरान हैं और सरकार से सवाल पूछ रहे हैं।

चादर से ढके गए झुग्गी
बता दें कि G-20 समिट से पहले प्रशासन ने मुंबई के कुछ झुग्गियों को चादर से ढक दिया है। इन इलाकों को इस तरह से कवर किया गया है कि सड़क पर निकलते समय इन्हें कोई देख न सके। लोगों का कहना है कि सच्चाई से मेहमान अवगत न हो जाए इस लिए प्रशासन ने ऐसा किया है।
प्रतिनिधियों ने महाराष्ट्र की संस्कृति का आनंद लिया
गौरतलब के साथ मुंबई आए मेहमानों के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भारत के G20 शेरपा अमिताभ कांत भी थे। गेटवे ऑफ इंडिया पर मेहमानों के स्वागत में कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए थे।
यह भी पढ़ें:
- भारत ने संभाली G-20 की अध्यक्षता, जानिए क्या है जी-20 और India को इससे कितनी हैं उम्मीदें
- G-20 Summit 2022: G20 में जो बाइडन से मिले PM मोदी, शिखर सम्मेलन का पहला सत्र जारी