परमाणु-सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-5’ का सफलतापूर्वक परीक्षण, बीजिंग तक को बना सकती है निशाना

0
148
Agni 5
Agni 5

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि भारत ने अग्नि-5 परमाणु-सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का रात में सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। यह मिसाइल 5,400 किमी से अधिक के लक्ष्य को भेद सकती है।

सूत्रों के मुताबिक मिसाइल पर नई तकनीकों और उपकरणों को जांचने के लिए परीक्षण किया गया था और यह साबित हुआ है कि मिसाइल अब पहले की तुलना में अधिक दूर लक्ष्य को भेद सकती है।

अंतरमहाद्वीपीय परमाणु-सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल को ओडिशा के तट से दूर अब्दुल कलाम द्वीप से दागा गया था। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि यह अग्नि-5 का नौवां परीक्षण है। 2012 में पहली बार मिसाइल का परीक्षण किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here