G20 Summit के लिए चमकी दिल्‍ली, खास कलाकृतियों और फव्‍वारों से बदला राजधानी का स्वरूप

G20 Summit: दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन का भी सौंदर्यीकरण किया गया है। इसी क्रम में मेट्रो स्टेशन की दीवारों और पिलर को तो बेहद सुंदर ढंग से सजाया गया है।

0
66
G20 Summit 2023 top updates
G20 Summit 2023

G20 Summit: जी20 शिखर सम्‍मेलन के लिए देश की राजधानी दिल्‍ली लगभग तैयार है।विदेशी मेहमानों के स्‍वागत के लिए यहां खासतौर से भारतीय संस्‍कृति झलकाती कलाकृतियां और फव्‍वारे लगाए गए हैं।इसके लिए दिल्‍ली सरकार, दिल्‍ली नगर निगम और नगरपालिका ने बेहतर काम किया है।इसके तहत दिल्‍ली गेट में जगह-जगह शानदार कलाकृतियां लगाई गईं हैं। इसके साथ ही राज में यहां तिरंगे के रंग में रंगी कलाकृतियां और फव्‍वारे शोभा बढ़ा रहे हैं।इसके साथ ही नई दिल्‍ली, चाणक्‍यपुरी समेत कई वीवीआईपी इलाकों में फ्लाईओवर के नीचे भी सौंदर्यीकरण किया गया है।
दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन का भी सौंदर्यीकरण किया गया है। इसी क्रम में मेट्रो स्टेशन की दीवारों और पिलर को तो बेहद सुंदर ढंग से सजाया गया है।पार्किंग स्थलों पर भी आकर्षक रंग-रोगन कर उसे नया रुप दिया गया है। मेट्रो स्टेशन के मीडिया विज्ञापन वाले जगहों पर G-20 सम्मेलन वाले संदेश लगातार चलाए जा रहे हैं। सुंदर लाईटिंग से ये जगहें और भी अधिक मनमोहक बन गईं हैं।

G20 Summit top news hindi

G20 Summit: प्रगति मैदान में 9 और 10 को होना है सम्‍मेलन

G 20 Summit Beautification 3 min
जी20 शिखर सम्‍मेलन के लिए देश की राजधानी दिल्‍ली लगभग तैयार है।विदेशी मेहमानों के स्‍वागत के लिए यहां खासतौर से भारतीय संस्‍कृति झलकाती कलाकृतियां और फव्‍वारे लगाए गए हैं।

G20 Summit: राजधानी दिल्‍ली स्थित प्रगति मैदान में आगामी 9 और 10 सितंबर को शिखर सम्मेलन होना है।ऐसे में यहां की सड़कों पर नई रंग-बिरंगी लाईट लगाई गईं हैं।ऐसे में यहां रात में भी दिन जैसी सरगर्मी महसूस हो रही है।
प्रगति मैदान के पास बने अंडरपास में भगवान श्रीकृष्ण की बेहद सुंदर कलाकृति लगाई गई है। जोकि सेल्फी लेने के लिए मजबूर करता है।इसके साथ ही यहां लगाए गए स्लोगन लोगों को खूब भा रहे हैं। कालकाजी फ्लाईओवर की दीवारों पर उकेरी गई पक्षियों और प्रकृति की सुंदर आकृति यहां से गुजरने वाले राहगीरों को भा रहे हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here