बेंगलुरु में G20 की पर्यावरण संबंधित बैठक संपन्न, जैव विविधता सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा…

9 से 13 फरवरी के बीच पहली पर्यावरण और जलवायु स्थिरता कार्य समूह की बैठक आयोजित हुई।

0
111
G20 India
G20 India

G20 India: वैश्विक संगठन जी20 की अध्यक्षता इस बार भारत के पास है। भारत 2023 में इसकी अध्यक्षता की अच्छे से जिम्मेदारी निभाने में लगा हुआ है। देश के विभिन्न राज्यों के विभिन्न शहरों में जी20 की बैठक तय समयानुसार आयोजित की जा रही है। लगभग 200 बैठकें होनी हैं। इस बीच 9 से 13 फरवरी तक एक बैठक कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयोजित की गई। इस बैठक में पर्यावरण संबंधित मुद्दों पर चर्चा करके आगे की प्लानिंग की गई। इसमें दुनिया भर से आए जी20 के डेलिगेट्स भी शामिल हुए।

G20 India
G20 India

G20 India:पर्यावरण और जलवायु स्थिरता वर्किंग समूह की बैठक

बेंगलुरु में 9 फरवरी से 13 फरवरी के बीच पहली पर्यावरण और जलवायु स्थिरता कार्य समूह की बैठक आयोजित हुई। इसकी शुरुआत केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने की। इस दौरान प्रजाति आधारित संरक्षण, खनन और जंगल की आग, आवास पारिस्थितिकी-बहाली से प्रभावित क्षेत्रों की बहाली पर विचार-विमर्श की गई। इस बैठक में कई सेशन हुए, जिसमें पर्यावरण व जलवायु से संबंधित सभी मुद्दों पर गहन से चर्चा की गई। वहीं, महासागर और नीली अर्थव्यवस्था (ब्लू इकोनॉमी), बिल्डिंग ब्लॉक्स का विकास पर भी चर्चा हुई।

आज यानी शनिवार को इस पांच दिवसीय बैठक का समापन हो गया। इसमें सभी जी20 देशों ने भूमि क्षरण को रोकने, पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली में तेजी लाने और समृद्ध करने के तीन प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के उद्देश्य की दिशा में रचनात्मक रूप से काम करने में रुचि और प्रतिबद्धता दिखाई। इसमें जैव विविधता; एक सतत और जलवायु लचीला नीली अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना और संसाधन दक्षता और चक्रीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करना शामिल है।

बैठक में हरित विकास की पुनर्कल्पना की बात
बैठक में कहा गया कि भारत की प्राथमिकता जीवन और हरित विकास समझौता, प्रकृति के साथ तालमेल को बढ़ाने और हरित विकास की पुनर्कल्पना की है। भारत पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए हर जरूरी प्रयास भी कर रहा है। बैठक में कहा गया कि महासागर अमूल्य व पारिस्थितिक तंत्र सेवाएं प्रदान करते हैं, फिर भी कई कारणों से प्रभावित होते हैं। G20 India हमारे महासागरों में समुद्री कूड़े, समुद्री प्लास्टिक प्रदूषण में कमी को प्राथमिकता देता है। इसके साथ ही स्थायी लचीलेपन को बढ़ावा देता है। इस दौरान कहा गया कि पर्यावरण और जलवायु स्थिरता कार्य समूह (ECSWG) की पहली बैठक भारत की G20 अध्यक्षता के नेतृत्व में एक स्थायी भविष्य के लिए G20 देशों के भीतर रचनात्मक चर्चा की शुरुआत है।

यह भी पढ़ेंः

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला नागपुर में जारी, जानें इस सीरीज से जुड़ी खास जानकारी

IND vs AUS: भारत ने जीता नागपुर टेस्ट, जडेजा और अश्विन के सामने ढेर हुए कंगारू बल्लेबाज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here