Single Use Plastic Ban हुआ तो क्या? अब इन चीजों से चल सकता है काम

सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प में हम अपने दैनिक जीवन में इन वस्तुओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे खादी बैग, बांस के स्ट्रॉ और कटलरी, स्टेनलेस स्टील के स्ट्रॉ, फ्लूइड ईयर केयर उत्पाद और रीयूज्बेल ग्लास और कप का भी उपयोग किया जा सकता है।

0
349
Single Use Plastic Banned
Single Use Plastic Ban हुआ तो क्या? अब इन चीजों से चल सकता है काम

Single Use Plastic Ban: देश में बीते शुक्रवार 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं के उत्पादन, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस प्रतिबंध के बाद से लोगों के मन में ये सवाल उठने लगे हैं कि आख़िर इसका विकल्प क्या होगा? रोज़मर्रा की ज़िंदगी में सिंगल यूज प्लास्टिक का हम बहुत ज़्यादा इस्तेमाल करते हैं चाहे वो प्लास्टिक की प्लेट (Plate), गिलास (Glass) और चम्मच हो या फिर पानी पीने के लिये इस्तेमाल होने वाली बोतलें (Water Bottle) और खाना परोसने वाले बर्तन। ऐसे में सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प में कई सुझाव दिए हैं।

Single use plastic 1 1
Single Use Plastic Ban

सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प में हम अपने दैनिक जीवन में इन वस्तुओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे खादी बैग, बांस के स्ट्रॉ और कटलरी, स्टेनलेस स्टील के स्ट्रॉ, फ्लूइड ईयर केयर उत्पाद और रीयूज्बेल ग्लास और कप का भी उपयोग किया जा सकता है।

सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं की जगह इनका करें इस्तेमाल

  • प्लास्टिक कैरी बैग (75 माइक्रोन से कम मोटाई वाले) की जगह आप कपड़े का थैला इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको सामान लेने के लिए पॉलीथीन ना लेना पड़े इसके लिए आप अपनी गाड़ी की डिक्की या ऑफिस के बैग में हमेशा एक थैला साथ लेकर चल सकते हैं।
  • प्लास्टिक स्टिक वाले ईयर बड्स के बदले बाजार में लकड़ी या बांस की स्टिक वाले ईयर बड्स पहले से मौजूद हैं।
  • प्लास्टिक के झंडे और गुब्बारों की स्टिक की जगह आप कागज या कपड़े से बने झंडों का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं गुब्बारों की प्लास्टिक की स्टिक या सरकंडे की डंडी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • न-कैंडी स्टिक या आइसक्रीम स्टिक की जगह कैंडी के लिए बांस या सरकंडे से बनी स्टिक का उपयोग किया जा सकता है।
  • वहीं आइसक्रीम में लकड़ी की स्टिक लगाई जा सकती है और खाने के लिए प्लास्टिक की चम्मच की जगह लकड़ी की चम्मच का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • बैन-प्लास्टिक की प्लेट-कटोरी के विकल्प दोना-पत्तल है।
  • वहीं बांस, गन्ने की खोई और कागज से बने प्लेट-कप भी मौजूद हैं।
  • प्लास्टिक के गिलास की जगह दो विकल्प हैं या तो हम कागज से बने गिलासों का उपयोग करें या फिर मिट्टी के बने कुल्हड़ का।
  • प्लास्टिक के चम्मच-कांटे-बर्थडे नाइफ का सस्ता और उपयोगी विकल्प बांस और लकड़ी से बनी चम्मच, कांटे और बर्थडे नाइफ है।
  • प्लास्टिक स्ट्रॉ का सबसे उत्तम विकल्प आज के दिनों में पेपर स्ट्रॉ है।
  • चीनी मिक्स करने की स्टिक का सबसे अच्छा विकल्प बांस की स्टिक हैं।
Screenshot 2022 07 02 151925

प्लास्टिक स्ट्रॉ का सबसे उत्तम विकल्प आज के दिनों में पेपर स्ट्रॉ है

दिल्ली सरकार ने तीन दिवसीय मेले का किया आयोजन

वहीं, सिंगल यूज प्लास्टिक (Single Use Plastic) पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगने के बाद दिल्ली सरकार ने त्यागराज स्टेडियम में एक तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया है जिसे प्लास्टिक विकल्प मेला नाम दिया गया है। 1 जुलाई से शुरू हुआ ये मेला 3 जुलाई तक चलेगा, जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक की जगह हम किन चीजों का इस्तेमाल कर सकते है उसके बारे में जानने और देखने को मिलेगा।

Plastic Ban from June 23 in Mumbai,on use, DMC has Penalties recoved
दिल्ली सरकार ने तीन दिवसीय मेले का किया आयोजन

प्लास्टिक की जगह इन चीजों का करें इस्तेमाल

इस मेले में कई सारे स्टॉल लगाये गये है जिनमें लकड़ी और मिट्टी के बर्तन समेत कई ऐसे विकल्प देखने को मिलेंगे जिनका इस्तेमाल हम अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में कर सकते हैं और इन्हें देखने के बाद ये सोचने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी कि अगर प्लास्टिक बैन हो गया तो अब कैसे काम चलेगा। इस मेले के ज़रिये दरअसल, दिल्ली सरकार की कोशिश है कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने से पहले लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाए।

बताते चले कि सिंगल यूज प्लास्टिक की कुल 19 वस्तुओं को बैन किया गया है। जिसमें थर्माकोल से बनी प्लेट, कप, गिलास, कटलरी जैसे कांटे, चम्मच, चाकू, पुआल, ट्रे, मिठाई के बक्सों पर लपेटी जाने वाली फिल्म, निमंत्रण कार्ड, सिगरेट पैकेट की फिल्म, प्लास्टिक के झंडे, गुब्बारे की छड़ें और आइसक्रीम पर लगने वाली स्टिक, क्रीम, कैंडी स्टिक और 100 माइक्रोन से कम के बैनर शामिल हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here