Single Use Plastic Ban: सिंगल यूज प्लास्टिक से बने आइटम्स पर लगा बैन, पढ़ें लिस्ट में क्या-क्या चीजें हैं शामिल…

रोजाना कई तरह के ऐसे समान हम सभी यूज करते है जिनमें प्लास्टिक का इस्तेमाल होता ही है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने एक लिस्ट जारी कर प्लास्टिक से बने 19 उत्पादों पर बैन लगाया है।

0
221
Single Use Plastic Ban
Single Use Plastic Ban: सिंगल यूज प्लास्टिक से बने आइटम्स पर लगा बैन, देखिए क्या है ये 19 आइटम्स

Single Use Plastic Ban: प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से पर्यावरण पर पड़ रहे दुष्प्रभावों को कम करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। भारत सरकार ने आज से सिंगल-यूज प्लास्टिक पर बैन लगा दिया है। सरकार के इस फैसले से अब प्लास्टिक से बनी कई चीजें बिकनी बंद हो जाएंगी। रोजाना कई तरह के ऐसे समान हम सभी यूज करते हैं जिनमें प्लास्टिक का इस्तेमाल होता ही है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने एक लिस्ट जारी कर प्लास्टिक से बने 19 उत्पादों पर बैन लगाया है।

Single Use Plastic Ban: सिंगल यूज प्लास्टिक से बने आइटम्स पर लगा बैन, देखिए क्या है ये 19 आइटम्स
Single Use Plastic Ban

सरकार को उम्मीद है कि सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने से कचरे की मात्रा में कुछ कमी जरूर आएगी। सिंगल यूज प्लास्टिक को री-साइकिल करना मुश्किल होता है और ये काफी खर्चीला भी होता है। यही कारण है कि इसका ज्यादातर हिस्सा वापस पर्यावरण में चला जाता है। जिससे पर्यावरण को कई तरह के नुकसान का सामना करना पड़ता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में हर रोज 26 हजार टन प्लास्टिक कचरा निकलता है। जिसमें 60 फीसदी ही इकट्ठा हो पाता है, बाकी 40 फीसदी प्लास्टिक कचरा देश के नदी- नालों में पड़ा मिलता है। गौरतलब के कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने इसे लागू करने के साथ सख्ती से पालन करने के भी आदेश दिए हैं।

Single Use Plastic Ban: सिंगल यूज प्लास्टिक से बने आइटम्स पर लगा बैन, देखिए क्या है ये 19 आइटम्स
Single Use Plastic Ban

मंत्रालय ने सख्त निर्देश दिए हैं कि अगर कोई भी शख्स सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कानून ना मानने वाले को 5 साल की सजा या 1 लाख का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। वहीं जो लगातार इसका उल्लंघन करता हुआ पाया गया, उसपर 5 हजार रुपये प्रति दिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा।

Single Use Plastic Ban: केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने इन 19 चीजों पर लगाया बैन

1- प्लास्टिक कैरी बैग
2- प्लास्टिक स्टिक वाले ईयर बड्स
3- गुब्बारे के लिए प्लास्टिक स्टिक
4- कैंडी स्टिक, आइस्क्रीम स्टीक
5- प्लास्टिक के झंडे
6- थर्माकोल (पॉलिस्ट्रीन)
7- प्लास्टिक की प्लेट
8- प्लास्टिक के कप
9- प्लास्टिक के गिलास
10- प्लास्टिक के कांट
11- प्लास्टिक के चम्मच
12- चाकू
13- स्ट्रॉ
14- प्लास्टिक ट्रे
15- मिठाई के डिब्बों को रैप या पैक करने वाले फिल्म
16- इन्विटेशन कार्ड
17- सिगरेट के पैकेट
18- 100 माइक्रोन से कम के प्लास्टिक या पीवीसे बैनर
19- स्टिरर (चीनी आदि मिलाने वाली चीज)

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here