Fog : देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरा एक बड़ी समस्या बन चुका है। धुंध की इस चादर ने तो मानो इलाकों को अपने आगोश में समेट लिया हो। कोहरे के दौरान सड़कों पर लोगों को वाहन चलाने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अधिक कोहरा होने से दुर्घटनाएं भी होती हैं। कोहरे के दौरान रास्ता धुंधला नजर आता है। जिसमें सड़क पर चलने वाले वाहनों से लेकर हवाई जहाजों तक को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। सर्दियों में अक्सर देर रात और सुबह के दौरान वातावरण में धुएं जैसा आवरण छा जाता है। इसे कोहरा या फॉग कहा जाता है। आइए जानते हैं आखिर क्या होता है और कैसे बनता है कोहरा।
Fog : क्या होता है कोहरा?
ठंड के मौसम में ठंडी आर्द हवाओं से कोहरा बनता है। इसके बनने की प्रक्रिया आसमान में छाने वाले बादलों के समान होती है। दरअसल, ठंडी हवा में नमी अधिक होती है। गर्म हवाओं की तुलना में ठंडी हवाएं वाष्पन के जरिए नमी ग्रहण करने में सक्षम होती हैं। जिससे जमीन के निकट बादल बनता है। सíदयों में भूमि की सतह पर मौजूद गर्म हवा के जलवाष्प ऊपर मौजूद ठण्डी हवा की लेयर्स के साथ मिल कर जम जाती है, इसे सघनन [कंडेन्शन] कहते हैं। जब वातावरण में ज्यादा कंडेन्शन हो जाता है तो हवा भारी होकर पानी की छोटी-छोटी बूंदों में परिवर्तित हो जाति है। जिसके बाद भूमि के निकट बादल बनना शुरू जो जाता है। जिसे कोहरा कहा जाता है।
क्या होता है स्मॉग?
इसके अलावा, औद्योगिक क्षेत्रों में जहां प्रदूषण की मात्रा ज्यादा होती है, वहां कोहरा के कारण ‘स्मॉग’ बनता है। दरअसल, स्मॉग दो शब्दों, ‘स्मोक’ और ‘फॉग’ से मिलकर बना है। यानि, औद्योगिक क्षेत्रों से निकलने वाला धुआं जब कोहरे के साथ मिलता है तो उसे स्मॉग कहते हैं।
धुंध क्या होती है?
धुंध भी कोहरे जैसे ही होती है, लेकिन कोहरे के मुकाबले धुंध अधिक गहरी होती है। धुंध जंगलों और पहाड़ वाले इलाकों में अधिक बनती है। कोहरा ठंड के मौसम में अधिक दिखाई देता है, वहीं ढूंढ बरसात के मौसम में हवाओं में नमी बढ़ने के कारण बनती है।
उत्तर-भारत में कोहरे का रहता है कहर
भारत की राजधानी दिल्ली, हरियाणा, दक्षिणी पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी बिहार में कोहरा अधिक होता है। प्रदूषण और कोहरे ने इन इलाकों में कोहराम मचा रखा है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में प्रदूषण कोहरे के साथ मिलकर वातावरण को लोगों के लिए और हानिकारक बना देता है। कोहरे के कारण देशभर में कई जगह सड़क और ट्रेन हादसे होते हैं। हालांकि, देश के ग्रामीण इलाकों में कोहरा खेतों की सिंचाई में अधिक नमी उपलब्ध कराने में सहायक साबित होता है। खेतों में सिंचाई, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में जहां, सिंचाई के लिए बारिश पर अधिकतर निर्भर रहना पड़ता है, कोहरा अहम भूमिका निभाता है।
सड़कों पर कोहरे से बचाव के उपाय
-वाहनों की स्पीड सीमित रखें। तेज रफ्तार कोहरे के दौरान हादसों का कारण बनती है।
-गाड़ियों में फॉग लाइट लगवाएं , जिससे सड़क पर देखने में समस्या ना हो।
-वाहन को बीच की लेन में चलाएं। और कोहरे के दौरान आप हजार्ड लाइट्स को ऑन कर सकते हैं।
– ओवरटेक करने से बचें, इससे हादसे की आशंका बढ़ जाती है।
-अपने आसपास के वाहन से जरूरी दूरी बनाकर रखें। अचानक ब्रेक लगने पर आप सुरक्षित रहेंगे।
– जगह-जगह पर हॉर्न बजाते रहें।
-जरूरत के अनुसार विंड शील्ड को साफ करते रहें।