फूलों की खुशबू से महका साबरमती रिवरफ्रंट, Flower Show पर्यावरण से निकटता का करा रहा आभास

Flower Show : शो की खासियत सेवंती, गेंदा, वर्बेन, पिटुनिया, डायनेला, एकेलीफ़ा, डाइएथेंस, कोलियस, पोइंसेटिया, केले लिली, गजेनिया, पेंटास, एंटीरहिनयम, सिल्वर डस्ट, डहालिया, सिलोसिया, साल्विया रेड आदि विभिन्न प्रकार के देशी व विदेशी फूल हैं।

0
128
Flower Show Sbarmati riverfront
Flower Show

Flower Show : आजकल हर किसी की जुबां पर साबरमती रिवरफ्रंट पर हो रहे फ्लावर शो-2023 का जिक्र है।फ्लावर शो-2023 की भव्‍यता, देशी और विदेशी फूलों से तैयार जिराफ, हाथी, जी-20, आजादी का अमृत महोत्‍सव से लेकर मेसी की फुटबॉल और बॉबी डॉल जैसे खूबसूरत स्‍कल्‍पचर लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
शो की खासियत सेवंती, गेंदा, वर्बेन, पिटुनिया, डायनेला, एकेलीफ़ा, डाइएथेंस, कोलियस, पोइंसेटिया, केले लिली, गजेनिया, पेंटास, एंटीरहिनयम, सिल्वर डस्ट, डहालिया, सिलोसिया, साल्विया रेड आदि विभिन्न प्रकार के देशी व विदेशी फूल हैं।

विभिन्न फार्म और नर्सरी, बागवानी पौधों, गार्डनिंग, किचन गार्डन फ़्लॉवर तथा पौधों सहित गार्डनिंग उपकरणों के प्रदर्शनी एवं विभिन्न स्टॉल आगंतुकों के लिए बेहद अलग हैं। जानकारी के अनुसार शो 12 जनवरी तक चलेगा। इसका समय सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक रखा गया है।

Flower Show 2023  latest hindi news.
Flower Show 2023 .

Flower Show: 3 Selfie Point

Flower Show: फ्लावर शो में विशेषतौर 3 सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं। जहां पर आप शानदार सेल्फी क्लिक कर सकते हैं।इनमें गुजरात ग्लोब, बुलेट ट्रेन, गांधी जी, गांधी जी का चरखा और गांधी जी के चश्‍मे के अलावा यहां फूल से बनाए गए मोर, हंस, हाथी, बहुमंजिला इमारत, तीन दरवाजा जैसी कलाकृतियां भी जनता को देखने को मिलेंगी।

Flower Show: बच्चों के लिए बेहद खास है इंतजाम

Flower Show: करीब 1 लाख 10 हजार स्क्वायर मीटर में फैले रिवरफ्रंट में आज से शुरू हुआ फ्लावर शो करीब 1 लाख 10 हजार स्क्वायर मीटर में फैला है।इसके साथ ही शो में करीब 750 से अधिक तरह के फूलों की वैयाटियां हैं।

शो में करीब 7 लाख पौधे रखे गए हैं।बच्चों के लिए ये शो काफी ज्यादा खास है।फ्लावर शो में बच्चों के लिए वॉक इन ड्रॉइंग कॉम्पीटिशन भी रखा गया है। जहां प्र‍कृति के बीच बच्‍चे अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं। अपनी कल्‍पना को रंग दे सकते हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here