Environment News: लगातार बढ़ते पारे और तापमान से झुलसी दुनिया! नीली से लाल हुई धरती

Environment News: कई महाद्वीप जिनमें एशिया, यूरोप और अफ्रीका शामिल हैं। इन जगहों में जून और जुलाई के दौरान पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार गया है।

0
216
Environment News
Environment News

Environment News: लगातार तप रही धरती और बढ़ते पारे से धरती अपना कुदरती रंग खोती जा रही है। अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एशिया, यूरोप, उत्‍तरी अफ्रीका और पश्चिमी एशिया में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर दुनिया को आगाह किया है। हाल ही में जारी धरती की तस्‍वीरें इस बात की तस्‍दीक कर रही हैं कि जलवायु परिवर्तन और ग्‍लोबल वार्मिंग धरती के लिए खतरे की घंटी है।

नासा की ओर से धरती के 2 नक्‍शे जारी कर बताया गया है कि पिछले 46 वर्षों के दौरान धरती का औसत तापमान 0.9 डिग्री बढ़ने से धरती गर्म हो रही है।यही वजह है कि दुनिया के अलग-अलग हिस्‍से रिकॉर्ड गर्मी की चपेट में आ गए हैं। इसमें एक नक्‍शा 13 जुलाई का है जब धरती का औसत तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दिन की तुलना जुलाई 1976 में इसी तारीख के गर्मी के नक्‍शे से की गई है। उस दौरान औसत तापमान 14 डिग्री सेल्सियस था।

Environment News
Environment News

Environment News: गर्म इलाकों को लाल रंग और ठंड इलाकों को नीले रंग से दर्शाया

नासा की ओर से जारी नक्‍शों में दो रंगों का इस्‍तेमाल किया गया है। इसमें धरजी के सबसे गर्म इलाकों को लाल रंग और ठंडे इलाकों को नीले रंग से दर्शाया गया है। इस दौरान ये भी बताया गया है कि उपग्रहों ने धरती ने अधिकांश हिस्‍सों में अत्‍यधिक गर्मी को रिकॉर्ड किया है।

Environment News: जून और जुलाई में पारा पहुंचा 40 पार

कई महाद्वीप जिनमें एशिया, यूरोप और अफ्रीका शामिल हैं। इन जगहों में जून और जुलाई के दौरान पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार गया है। नक्‍शे को नासा के गोडार्ड अर्थ आब्‍जरविंग सिस्‍टम के ग्‍लोबल मॉडल से प्राप्‍त डाटा के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें पूर्वी गोलार्द्ध की ऊपरी सतह को दर्शाया गया है।

Environment News: देखें 13 जुलाई 22 को किस देश पर क्‍या पड़ा असर ?

भारत- नासा की ओर से जारी नक्‍शे में उत्‍तरी भारत के इलाकों को गर्मी की चपेट में दिखाया। यूपी, हरियाणा, मध्‍यप्रदेश और राजस्‍थान में भीषण गर्मी पड़ी।
पुर्तगाल- तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, यहां आगजनी की रिकॉर्ड घटनाएं सामने आईं।
चीन- शंघाई में तापामन 40.09 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। सड़कें पिघलीं और छतों पर दरार आईं।
टयूनीशिया-उत्‍तरी अफ्रीकी देशों में तापमान 48 डिग्री को भी पार कर गया। आग और गर्मी से फसलें बर्बाद।
इटली-रिकॉर्ड गर्मी से मारमोलादा ग्‍लेशियर का एक हिस्‍सा गिरा, 11 पर्वतारोहियों की मौत।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here