Environment: ये हैं दुनिया के 5 सबसे खूबसूरत पक्षी, जिसे देखकर आप भी बोलेंगे वाह…

Environment: आज हम जानेंगे दुनिया के उन कुछ पक्षियों को जिनकी सुंदरता अद्भुत अलग है और जो अपनी विशेषताओं और रंगीन बनावट के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं।

0
672
Environment
Environment

Environment: इस दुनिया में सबसे सुंदर पक्षी कौन सा है? ये सवाल तो आपके मन में जरूर उठता होगा और शायद ही कोई ऐसा हो जो इस प्रश्न का उत्तर नहीं दे पाए क्योंकि, इस दुनिया में सभी पक्षी सुंदर हैं। हालांकि, कुछ प्रजातियों में अलग विशेषताएं हैं जो उन्हें अन्य पक्षियों से अलग करती हैं। आज हम जानेंगे दुनिया के उन कुछ पक्षियों को जिनकी सुंदरता अद्भुत तथा अलग है और जो अपनी विशेषताओं और रंगीन बनावट के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं। ये पक्षी इतने सुन्दर हैं कि इनके बारे में जानने के बाद आपका मन करेगा की जीवन में इन्हें एक बार जरूर देखें।

Environment: मोर है राष्ट्रीय पक्षी

11 9
Environment

मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है और इसके शानदार पंख इसे दुनिया का सबसे सुंदर पक्षी बनाते हैं। विश्व में जितनी भी पक्षियों की प्रजातियां हैं इसमें सबसे बड़े पंख मोर के ही हैं। दुनिया में तीन तरह के मोर पाए जाते हैं- भारतीय (Indian peafowl), कांगो (Congo peafowl) और हरा मोर (Green peafowl)। मोर की लंबाई 5 फीट तक हो सकती है, जो इसे दुनिया के सबसे बड़े उड़ने वाले पक्षियों में से एक बनाती है।

फ्लेमिंगो विश्व का खुबसूरत पक्षी

22 10
Environment

फ्लेमिंगो या राजहंस को विश्व की सबसे खूबसूरत पक्षियों में गिना जाता है। इसके लंबे पैर और नारंगी व क्रीम कलर के रंग और इसकी ऊंची गर्दन उसकी खूबसूरती को और भी सुंदर बना देती है। विश्व में इसकी कई प्रजातियां पाई जाती हैं। राजहंस या फ्लेमिंगो 3 से 4 घंटे एक पैर पर खड़े रह सकते हैं और यह इसी मुद्रा में अपनी नींद भी पूरी कर सकते हैं इनकी लाल आंखें बहुत ही सुंदर व खतरनाक दिखाई देती हैं।

कील-बिल्ड टूकेन की है सबसे सुंदर चोंच

33 8
Environment

कील-बिल्ड टूकेन दुनिया में सबसे सुंदर चोंच वाले पक्षियों में से एक है। इसकी लम्बी चोंच के कारण ही यह दुनिया की सबसे खूबसूरत पक्षियों की सूची मे शामिल है। यह बेलीज (Belize) का राष्ट्रीय पक्षी है। कील-बिल वाले टौकेन (Keel-billed toucan) अपने भारी पंखों के कारण उड़ने मे ज्यादा अच्छे नहीं होते। वे केवल कूदकर पेड़ की शाखाओं के बीच जा सकते हैं।

विश्व का सबसे सुंदर लाल तोता

44 4
Environment

लाल तोता (scarlet macaw) इसे विश्व का सबसे सुंदर तोता कहा जाता है और इसका लाल रंग इसकी खूबसूरती अत्यधिक निखार देती हैं। इस तोते की चोंच भी दूसरे तोते के मुकाबले ज्यादा ताकतवर होती है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि ये अपनी चोच से नारियल तक तोड़ सकता है।

इंद्रधनुष लोरिकेट

55 3
Environment

इंद्रधनुष लोरिकेट (Rainbow Lorikeet) को इस पृथ्वी के सबसे खूबसूरत पक्षियों में से एक माना जाता है, इंद्रधनुष लोरिकेट ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले तोते की एक प्रजाति है। यह उत्तरी क्वींसलैंड से दक्षिण ऑस्ट्रेलिया तक पूर्वी समुद्री तट के किनारे रहते हैं। इसका निवास स्थान वर्षावन, तटीय झाड़ी और वुडलैंड क्षेत्र हैं।

यह भी पढ़े:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here