जायरा वसीम (Zaira Wasim) कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद (Hijab Row) पर अपनी बात रखी। जायरा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, हिजाब एक विकल्प नहीं है, बल्कि इस्लाम में एक दायित्व है। आपको बता दें कि इससे पहले कई बॅालीवुड सेलेब्स ने हिजाब विवाद पर अपनी बात रखी। जिसमें अभिनेत्री कंगना रनौत, शबाना आजमी, सोनम कपूर शामिल हैं। वहीं इस लिस्ट में नया नाम दंगल फेम जायरा वसीम का जुड़ा है।

Zaira Wasim ने शेयर किया लंबा पोस्ट
जायरा ने अपने पोस्ट में लिखा- हिजाब एक विकल्प नहीं है, लेकिन इस्लाम में एक दायित्व है। और इसी तरह, एक महिला जो हिजाब पहनती है, वह उस भगवान द्वारा उस पर आनंदित एक दायित्व को पूरा कर रही है जिसे वह प्यार करती है और खुद को प्रस्तुत करती है। वह कृतज्ञता, विनम्रता, नाराजगी के साथ हिजाब पहनती हैं, और इस पूरी प्रणाली का विरोध करती हैं।
जायरा ने आगे लिखा कि, महिलाओं को केवल एक धार्मिक प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए रोका जा रहा है और परेशान किया जा रहा है। मैं इसका विरोध करती हूं, जहां महिलाओं को ऐसा करने से रोका जा रहा है। उन्हें परेशान किया जा रहा है। यह अन्याय है जो महिलाओं पर किया जा रहा हैं।
जायरा वसीम आखिरी बार प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर अभिनीत फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखाई दी थीं। उन्होंने फिल्म रिलीज से पहले ही बॉलीवुड छोड़ दिया था। बॅालीवुड छोड़ने से पहले जायरा वसीम ने अपने पोस्ट में लिखा था, “जैसे ही बॉलीवुड में मैनें कदम रखा, मेरे लिए मेरे लिए पॉपुलर होने के कई रास्ते खुल गए। मुझे लोगों की अटेंशन मिलने लगी। हालांकि ये सब वो नहीं था, जिसकी मैंने ख्वाहिश की थी। खासकर सक्सेस और फैलियर को लेकर आज मुझे बॉलीवुड में 5 साल पूर हो गए हैं। मैं यह बताना चाहती हूं कि मैं अपनी इस पहचान और जो काम मैं कर रही हूं मैं उससे खुश नहीं हूं।”
आपको बता दें कि 2 साल पहले 2019 में जायरा ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके अनाउंस किया था कि वो एक्टिंग छोड़ रही है।
यह भी पढ़ें:
- Zaira Wasim ने बॉलीवुड छोड़ने के 2 साल बाद शेयर की तस्वीर, बुर्के में नजर आई एक्ट्रेस
- Yashraj Mukhate ने की Shehnaaz Gill के बारे में बात, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान