बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) चाचा बन गए हैं। बता दें कि डेविड धवन (David Dhawan) के बड़े बेटे रोहित धवन (Rohit Dhawan) अब दूसरी बार पिता बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित की पत्नी जान्हवी ने एक बेटे को जन्म दिया है। ये खबर सुनने बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं।

Rohit Dhawan दूसरी बार पिता बने हैं
बता दें कि Rohit Dhawan और जाह्नवी धवन ने 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2012 में गोवा में शादी की थी। रोहित डायरेक्टर हैं। उन्होंने कई बॅालीवुड फिल्में बनाई है जिसमें ‘देसी बॉयज’ और ‘ढिसूम’ जैसी फिल्में शामिल हैं। रोहित दूसरी बार पिता बने है। इससे पहले जान्हवी और रोहित साल 2018 में एक बेटी के माता-पिता बने थे। इस गुड न्यूज के मिलने के बाद धवन फैमिली के अलावा कई फैंस भी खुश है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ने जान्हवी के लिए बेबी शावर भी रखा था। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। नताशा ने जान्हवी का बेबी शावर अलीबाग में आयोजित किया था।

इस बीच रोहित के छोटे भाई वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें इन दिनों वरुण अपनी अपकमिंग फिल्म बवाल की शूटिंग में बिजी है। फैंस की जानकारी के लिए बता दें कि बवाल फिल्म साजिद नाडियावाला प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई जा रही है। वरुण फिल्म में एक टीचर के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में जाह्नवी कपूर भी लीड रोल में है। बवाल 7 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें:
Kangana Ranaut की ‘Dhaakad’ के पहले गाने का प्रोमो आया सामने, इस दिन रिलीज होगा सॅान्ग