Shah Rukh Khan को जन्मदिन के मौके पर दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग ने कहा- WE LOVE YOU, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #BurjKhalifa

0
474
Burj Khalifa
Burj Khalifa

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की वजह से ट्विटर पर बुर्ज खल़ीफ़ा (Burj Khalifa) की चर्चा हो रही है। यहां बात गाने की नहीं हो रही है। बुर्ज खल़ीफ़ा बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan King Khan) के वजह से चर्चा में छाया हुआ है।

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का 2 नवंबर को जन्मदिन था। इस मौके पर बुर्ज ख़लीफ़ा शाहरुख के नाम से रंगा हुआ था। इसका वीडियो आज ट्विटर पर वायरल हो रहा है।

Burj Khalifa पर Shah Rukh Khan का नाम

शाहरुख खान के 56वें जन्मदिन पर दुबई में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा भी उनके रंग में रंगा नजर आया। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत ने भी सुंदर अंदाज में शाहरुख खान को उनके जन्मदिन की बधाइयां दी। इतना ही नहीं, बुर्ज खलीफा पर शाहरुख खान की कई तस्वीरें भी दिखाई गईं। इससे जुड़े फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। बुर्ज खलीफा ने शाहरुख को जन्मदिन की मुबारकबाद देते हुए कहा हमे तुम्हें प्यार करते हैं शाहरुख खान..

शाहरुख खान के फैंस उनका नाम बुर्ज खलीफा पर देखर काफी खुश हैं। फैंस सोशल मीडिया पर काफी वीडियो शेयर कर रहे हैं। बता दें कि पिछले सास भी बुर्ज खलीफा ने शाहरुख खान को इसी अंदाज में जन्मदिन विश किया था।

यहां देखें फैंस ने क्या कहा?

राजा का जन्मदिन है। राजा की तरह होना चाहिए

https://twitter.com/SrkianFaizy/status/1455720998003687427

बुर्ज खलीफा ने किया विश

दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग दुनिया के सबसे प्यारे इंसान के नाम से सजी हुई है।

गौरतलब है शाहरुखान अपने पिछले जन्मदिन के अवसर पर दुबई में ही थे। उन्होंने वहां से तस्वरों को शेयर किया था। जिसमें शाहरुख खान ने लिखा था,  “अपने आप को दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन पर देखकर काफी खुशी हो रही है। मेरे दोस्त मोहम्मद अलाबार ने मेरी अगली फिल्म के पहले ही मुझे स्क्रीन पर दिखा दिया। दुबई में मेरा अपना मेहमान होने के नाते, मेरे बच्चे इससे काफी प्रभावित हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ मैं भी इससे बहुत प्यार कर रहा हूं।”

यह भी पढ़ें:

किंग खान के नाम से जगमग हुआ #BurjKhalifa, शाहरुख का जन्मदिन बना खास

Happy Birthday Shah Rukh Khan: King Khan मना रहे हैं 56वां जन्मदिन, यह हैं पांच यादगार डायलॉग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here