The Crew: पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेगी तीन हसीनाओं की तिगड़ी, ग्लैमर का तड़का लगाने आ रही हैं करीना, कृति और तबु

0
219
The Crew
The Crew: पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेगी तीन हसीनाओं की तिगड़ी

The Crew: बॅालीवुड अभिनेत्री तबु, करीना कपूर और कृति सेनन जल्द ही बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म ‘द क्रू’ में तीनों एक्ट्रेस पहली बार एक साथ काम करती नजर आएंगी। जिसे सुन फैंस काफी खुश हो गए हैं। बता दें कि रिया कपूर इस फिल्म को बना रही हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होने वाली है।

The Crew में करीना, कृति और तबु एक साथ आएंगी नजर

फिल्म की कहानी की बात करें को फिल्म की कहानी तीन महिलाओं की है जो फ्लाइट में क्रू का काम करती हैं। इस फिल्म का निर्माण रिया कपूर और एकता कपूर कर रही हैं। एकता और रिया इससे पहले ‘वीरे दी वेडिंग’ फिल्म बना चुकी हैं। फिल्म ‘द क्रू’ का डायरेक्शन राजेश कृष्णन करने वाले हैं। फिल्म की घोषणा करते हुए करीना ने कहा कि, ‘फिल्म वीरे दी वेडिंग में रिया कपूर के साथ काम करने में काफी अच्छा लगा था और इस बार भी ऐसा ही होगा’।

करीना ने आगे कहा, ‘उनके साथ काम करने के लिए मैं काफी उत्साहित हूं’। फिलहाल फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं की गई है.फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

The Crew Kareena kapoor
The Crew

हाल ही में करीना आमिर के साथ लाल सिंह चढ्ढा में नजर आई थीं। हालांकि फिल्म बॅाक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॅाप हुई। अद्वैत चव्हाण द्वारा निर्देशित Laal Singh Chaddha टॉम हैंक्स की हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का रीमेक है। आमिर खान, करीना कपूर खान, नागा चैतन्य और मोना सिंह की अहम भूमिकाओं में हैं। इस बीच कृति के दूसरे प्रोजेक्ट की बात करें तो कृति जल्द ही फिल्म भेड़िया में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन भी नजर आएंगे। ये फिल्म 25 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

download 2022 11 05T143704.048
The Crew

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here