Happy Birthday Taimur Ali Khan: करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) आज यानी 20 दिसंबर को पांच साल के पूरे हो गए हैं। अभिनेत्री ने अपने बेटे को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक थ्रोबैक बचपन का वीडियो शेयर किया है। जिसमें तैमूर पहली बार अपने पैरों पर चलने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। करीना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,’तुम जैसे कोई नहीं मेरा बेटा’ तैमूर बचपन से ही मीडिया के फेवरेट स्टार किड रहे हैं।

Taimur Ali Khan को करिश्मा कपूर ने किया विश
बता दें कि बॅालीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर तैमूर अली खान को बर्थडे की बधाई दे रहे हैं। करिश्मा कपूर और रिद्धिमा सारा अली खान ने बर्थडे विश किया है। करिश्मा कपूर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है- बड़ा लड़का ! जन्मदिन मुबारक हो हमारी जान। वहीं रिद्धिमा ने रणबीर कपूर के साथ तैमूर की तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की है, और लिखा है जन्मदिन मुबारक हो क्यूटी तैमूर अली खान।
करीना कपूर ने 16 अक्टूबर, 2012 को सैफ अली खान से शादी की थी। उनके पहले बेटे Taimur Ali Khan का जन्म 2016 में हुआ। करीना ने 21 फरवरी 2021 को अपने दूसरे बेटे जेह अली खान को जन्म दिया था। बता दें कि करीना (Kareena Kapoor) कोविड -19 पॉजिटिव पाई गई हैं। इन दिनों क्वारनटीन में हैं।
हाल ही में करीना अपने बच्चों जेह और तैमूर को मिस करते हुए फोटो शेयर की थी और लिखा था कि, ‘कोविड मैं तुमसे नफरत करती हूं मैं अपने बच्चों को मिस कर रही हूं’। “covid i hate you” काम की बात करे तो करीना कपूर खान अपनी फिल्म ‘ लाल सिंह चड्ढा ‘ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं।
यह भी पढ़ें:
- Quarantine में रहकर Kareena Kapoor कर रही हैं बच्चों को मिस, पोस्ट में लिखा “Covid I Hate You”
- बॉलीवुड एक्ट्रेस Kareena Kapoor Khan और Amrita Arora हुईं कोरोना पॉजिटिव