मलयालम एक्टर और प्रोड्यूसर विजय बाबू (Actor Vijay Babu) इन दिनों मुश्किल में हैं। अभिनेता पर रेप करने का आरोप लगा है। एक्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया गया है। एक्टर पर आरोप है कि फिल्मों में काम दिलाने के बदले महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। दरअसल, एक महिला ने 22 अप्रैल को एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि एक्टर ने काम दिलाने के बहाने उसका रेप किया है।
Vijay Babu पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज
इस खबर को सुनने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मच गई है। Vijay Babu के फैंस सदमे में हैं। हालांकि अभी तक इस खबर के बारे में और अधिक जानकारी सामने नही आई है। जानकारी के लिए बता दें कि विजय बाबू की फैन फॅालोइंग काफी ज्यादा है। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में उनकी एक अलग पहचान है, लेकिन अब एक्टर मुश्किल में पड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

जानें पूरा मामला
एक्टर पर रेप का केस दर्ज हुआ है। कोझिकोड में रहने वाली महिला ने उनपर मूवी में काम दिलाने के बदले रेप करने का आरोप लगाया है। शिकायकर्ता ने पुलिस को बताया कि विजय बाबू ने उसे फिल्मों में भूमिकाएं देने का वादा किया था।लेकिन ये वादा पूरा नहीं किया। विजय बाबू ने कोच्चि के एक फ्लैट में उसका रेप किया है। महिला ने बताया कि उसका यौन शोषण एक बार नहीं बल्कि कई बार हुआ हुआ है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि महिला ने 22 अप्रैल को शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन अभी तक पुलिस ने एक्टर से पूछताछ नही की है और न ही उन्हें गिरफ्तार किया है। विजय बाबू मलयालम के फेमस एक्टर हैं। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में विजय बाबू का बड़ा नाम है। उनका फ्राइडे फिल्म हाउस नामक एक प्रोडक्शन कंपनी भी है।
यह भी पढ़ें:
घर पर बैठे आनंद ले Gangubai Kathiawadi का, OTT प्लेटफॉर्म पर आ गई हैं Alia Bhatt