Sonakshi Sinha का लुक देख हैरान हुए लोग, लेटेस्ट फोटो देख फैंस को लगा झटका

एक्ट्रेस के हर पोस्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में इस फोटो ने तो सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।

0
291
Sonakshi Sinha
Sonakshi Sinha का लुक देख हैरान हुए लोग

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वहीं हाल ही में सोनाक्षी की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा अपने बेबाकपन के लिए जानी जाती हैं। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस के हर पोस्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में इस फोटो ने तो सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।

Sonakshi Sinha Engagement
Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha ब्लॉन्ड हेयर में आईं नजर

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, फोटो में सोनाक्षी अपने बालों के ब्लॉन्ड कलर को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो में सोनाक्षी अलग लुक में नजर आ रही हैं जिसे देख हर कोई हैरान हो गया है। तस्वीरों में सोनाक्षी की ड्रेस और उनके बालों का कलर बिल्कुल मैच हो रहा है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को स्मोकी आई मेकअप के साथ कंप्लीट किया है। सोनाक्षी की इस फोटो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/Cfqm-DHosgM/?utm_source=ig_embed&ig_rid=26ca2181-6be9-41d3-b36a-2701b8f185cb

बताते चले कि सोनाक्षी सिन्हा तब भी चर्चा में थीं जब नोटबुक अभिनेता जहीर इकबाल ने अभिनेत्री के साथ अपनी डेटिंग की अफवाहों के बारे में बात की थी और इंडिया टुडे को बताया था कि “उन्हें भी परवाह नहीं है अगर आप सोचते हैं, तो आप सोचते हैं। सोचते रहो। यह आपके लिए अच्छा है। अगर यह आपको खुश करता है कि मैं उसके साथ हूं, तो यह आपके लिए अच्छा है। फिर अगर यह आपको परेशान करता है, तो इस बारे में सोचना बंद करो”। सोनाक्षी ने सलमान खान के साथ फिल्म ‘दबंग’ से करियर की शुरुआत की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी फिल्म ‘डबल एक्स एल’ (Double XL) में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें:

Zaheer Iqbal ने Sonakshi Sinha के साथ ऑफिशियल किया रिलेशनशिप, वायरल हुआ VIDEO

Mika Di Vohti: मीका सिंह का इस लड़की पर आया दिल, स्वयंवर में जल्द करेंगे शादी?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here