Sonakshi Sinha की सगाई की खबर सच है या झूठ? जानें

सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटो शेयर की थी जिनमें वो अपने सगाई के रिंग को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

0
141
Sonakshi Sinha
Sonakshi Sinha की सगाई की खबर सच है या झूठ? जानें

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटो शेयर की थी जिनमें वो अपने सगाई के रिंग को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में एक लड़का था जो उनके साथ पोज भी दे रहा था, लेकिन अभिनेत्री ने उसे फ्रेम से काट दिया।

सोनाक्षी के इन तस्वीरें पर फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सोना को उसका हीरा मिला। एक अन्य यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि निश्चित तौर पर आपने खुद को एक नई डायमंड रिंग खरीदी है। फिर एक अन्य यूजर ने कहा कि रहस्य यह है कि आपको एक साथी मिल गया है और उसने आपको प्रपोज किया है। इस पर सोनाक्षी ने रिएक्ट करते हुए कहा, हाय… अगर केवल यह इतना ezi था।

Sonakshi Sinha ने ज्वेलरी ब्रांड के लिए किया प्रचार

खैर अगर आप सोच रहे हैं कि वह सच में सगाई कर रही है, तो रिपोर्ट्स आ रही हैं कि यह एक ज्वेलरी ब्रांड के लिए एक प्रचार अभियान था। सोनाक्षी ने तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि मेरे लिए “मेरे लिए ये बड़ा दिन है। मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक सपना सच होने जा रहा है और इसे आपके साथ शेयर करने का मैं इंतजार नहीं कर सकती हूं।”

जैसे ही उन्होंने तस्वीरें शेयर कीं, कई यूजर्स ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। मशहूर हस्तियां भी उन्हें बधाई देने के लिए लाइन में शामिल हो गईं। नेहा धूपिया ने बधाई सोना @aslisona लिखा। जबकि, हाल ही में फरहान अख्तर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली शिबानी दांडेकर ने टिप्पणी की, बधाई हो सोना को बहुत प्यार।

Sonakshi Sinha
Sonakshi Sinha

बताते चले कि सोनाक्षी सिन्हा तब भी चर्चा में थीं जब नोटबुक अभिनेता जहीर इकबाल ने अभिनेत्री के साथ अपनी डेटिंग की अफवाहों के बारे में बात की और इंडिया टुडे को बताया कि “उन्हें भी परवाह नहीं है अगर आप सोचते हैं, तो आप सोचते हैं। सोचते रहो। यह आपके लिए अच्छा है। अगर यह आपको खुश करता है कि मैं उसके साथ हूं, तो यह आपके लिए अच्छा है। फिर अगर यह आपको परेशान करता है, तो इस बारे में सोचना बंद करो”।

zaheer iqbal stock 1

दरअसल, सोनाक्षी और जहीर की डेटिंग की खबरें काफी पहले से ही चल रही हैं। हालांकि, इन दोनों ने इस तरह की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। ऐसे में यह सस्पेंस अब भी बरकरार है कि आखिर सोनाक्षी के होने वाले दूल्हे राजा हैं। सोनाक्षी के करियर की बात करें तो उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म ‘दबंग’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here