शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) और फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल के शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। अब फरहान अख्तर की मां शबाना आजमी ने बेटे के शादी की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की हैं। शबाना आजमी ने पोस्ट शेयर करके बहू शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) का अपने परिवार में स्वागत किया है। इस पोस्ट में शबाना आजमी ने फरहान और शिबानी के वेडिंग वाली तस्वीर शेयर की है।
Shabana Azmi ने Shibani Dandekar का किया स्वागत
इस तस्वीर को शेयर करते हुए शबाना ने लिखा है, ‘हैप्पी फैमिली, हमारी फैमिली में प्यारी शिबानी का स्वागत है। इस तस्वीर में सभी प्यारे लग रहे हैं। शिबानी दांडेकर अब मिसेज अख्तर हैं, दोनों 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं शादी के कुछ दिन बाद शिबानी दांडेकर ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदल लिया है। उन्होंने शिबानी दांडेकर से शिबानी दांडेकर (Sibani Dandekar) अख्तर कर लिया है। बताते चले कि फरहान और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar And Farhan Akhtar Wedding) ने 19 फरवरी को शादी की।
इंस्टाग्राम पर शिबानी ने बायो में एक नया टाइटल जोड़ा है। शिबानी ने बायो में लिखा- “Producer, Presenter, Actress, Singer. MRS AKHTAR”। कपल की शादी की खबर की पुष्टि जावेद अख्तर ने की थी। बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में जावेद ने कहा था, ‘हां, शादी हो रही है। शादी की तैयारियां शुरू हो गई है’। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की मुलाकात रियलिटी शो यू केन डू इट के दौरान हुई थी। फरहान इस शो को होस्ट कर रहे थे, जबकि शिबानी इसकी कंटेस्टेंट थीं।
आपको बता दें कि फरहान ने दूसरी बार शादी की है। इससे पहले फरहान ने सेलेब हेयरस्टाइलिस्ट अधूना (Adhuna Bhabani) से शादी की थी। खास बात ये है कि ये शादी भी लव मैरिज ही थी। शादी के 17 साल बाद 2017 में दोनों अलग हो गए थे। फरहान फरहान के दो बच्चे भी हैं। फरहान के वर्क फ्रंट की बात करें तो फरहान ‘जी ले जरा’ को डायरेक्ट कर रहे हैं।