बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड के भी स्टार अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली प्रियंका चोपड़ा को एक नई कामयाबी हाथ लगी है। प्रियंका चोपड़ा ने दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 8 अभिनेत्रियों में जगह बना ली है।

बता दें फोर्ब्स ने दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टीवी अभिनेत्रियों की एक सूची जारी की है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा को एक बार फिर से इस सूची में शामिल किया गया है। पिछली दफा भी फोर्ब्स ने प्रियंका चोपड़ा को ज्यादा कमाई करने वाली टीवी अभिनेत्रियों की सूची में शामिल किया था।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा विदेश की सबसे पॉपुलर टीवी शो ‘क्वांटिको’ में अभिनय कर रही हैं। जिसके बदौलत वह विदेश में बेशुमार पॉपुलेरिटी हासिल करने में कामयाब रहीं। इस साल उन्होंने इससे 65 करोड़ की कमाई की है लिहाजा उन्हें इस सूची में 8वां स्थान प्राप्त हुआ है। हालांकि इस सूची में एक बार फिर कोलंबिया की सोफिया वेरगारा शीर्ष पर बरकरार है। सोफिया पिछले 6 वर्षों से इस लिस्ट में टॉप पर बनी हुई हैं। पिछले एक साल के दौरान सोफिया ने 272 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। यह सूची 1 जून 206 से लेकर 2017 तक अभिनेत्रियों द्वारा की गई कमाई पर आधारित है।

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने साल 2016 में 71.5 करोड़ की कमाई की थी। साल 2017 में क्वांटिको के सीजन 2 में भी प्रियंका नजर आईं। इसके अलावा हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन की फिल्म बेवॉच में भी प्रियंका अहम किरदार में नजर आईं थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here