Roadies season 18: विवादास्पद रियलिटी शो में से एक रोडीज अपना नया 18 वां सीजन शुरू करने के लिए तैयार है। लेकिन इस बार, शो काफी अलग होगा क्योंकि शो को केवल अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) द्वारा होस्ट किया जाएगा। अभिनेता चुनौतीपूर्ण टास्क के माध्यम से प्रतियोगियों को सलाह देंगे। ऐक्टर सोनू सूद ने हाल ही में साउथ अफ्रीका में ‘एमटीवी रोडीज’ के आने वाले सीजन 18 की शूटिंग पूरी कर ली है। शूटिंग के बाद पूरी टीम मुंबई भी लौट आई है। बता दें कि शो में सोनू सूद ने होस्ट के तौर पर रणविजय सिंह की जगह ली है।

Roadies season 18: Sonu Sood ने होस्ट के तौर पर रणविजय सिंह को किया रिप्लेस
इस शो के बारे में बताते हुए सूद ने शो के नए पोस्टर को शेयर किया। पोस्टर के नीचे हिंदी में एक कैप्शन भी लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा, रोडीज की दक्षिण अफ्रीका की यात्रा बस अब शूरू ही होने वाली है। बस अब रुकना नहीं है! याद रखना 8 अप्रैल से। बता दें कि Roadies season 18 में सोनू सूद ने होस्ट के तौर पर रणविजय सिंह की जगह ली है।
सोनू को होस्ट के रुप में देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों को शो में हुए लेटेस्ट चेंज पसंद नहीं आया। तो कुछ लोगों को यह शो पसंद आया। एक यूजर ने कहा, सर आप वास्तविक जीवन के सुपर हीरो है, नकली चक्करो में मैं मत पड़िए। जबकि एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, रोडीज़ का असली मजा अब आयेगा।

मीडिया के सामने शो के बारे में बात करते हुए, जब सानू से पूछा गया कि वह किस बॉलीवुड सेलिब्रिटी के साथ शो होस्ट करना चाहते हैं, तो उन्होंने तुरंत शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार का नाम लिया। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह लंबे समय से चल रहे रियलिटी शो का हिस्सा बनने के लिए रोमांचित हैं। जारी किए गए टीज़र के अनुसार, सीजन की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका में की जा रही है।
यह भी पढ़ें:
- Rannvijay Singha ने 18 साल बाद छोड़ा रोडीज, अब एक्टर Sonu Sood लेंगे उनकी जगह!
- Viral Video: लड़की ने Alia Bhatt की आवाज में ऑर्डर किया पिज्जा तो हड़बड़ा गया ऑर्डर लेने वाला, देखें फिर क्या हुआ