Rapper Raftaar Divorce: लोकप्रिय बॉलीवुड गायक-रैपर रफ्तार और उनकी पत्नी कोमल वोहरा ने शादी के छह साल बाद अलग होने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दोनों पिछले काफी समय से अलग रह रहे हैं। हालांकि रफ्तार ने आधिकारिक तौर पर तलाक की इन खबरों की पुष्टि नहीं की है। बता दें कि हाल ही में एक्टर सोहेल खान के तलाक की खबरें सामने आई थी। अब इस लिस्ट में रैपर रफ्तार का नाम भी शामिल हो गया है।
Rapper Raftaar पत्नी कोमल से लेंगे तलाक
कथित तौर पर दोनों 2020 में तलाक के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन कोविड -19 महामारी के कारण तलाक में देरी हुई। लेकिन अब रफ्तार और कोमल 6 अक्टूबर, 2022 को तलाक के पेपर्स पर साइन कर देंगे। इस खबर को सुनने के बाद रफ्तार के फैंस काफी निराश हो गए हैं। बता दें कि रफ्तार और कोमल ने पहले ही अपनी शादी की तस्वीरें हटा दी हैं और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि इस कपल ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
रफ्तार और कोमल की लव स्टोरी
रफ्तार का असली नाम दिलिन नायर है। रफ्तार कोमल की पहली मुलाकात साल 2011 में हुई थी। 2016 में शादी के बंधन में बंधने से पहले, दोनों ने करीब पांच साल तक डेट किया। रफ्तार ने खुद अपनी शादी का ऐलान करते हुए शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। सूत्रों के मुताबिक खबर है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही दोनों में लड़ाई- झगड़े होने लगे थे।
कौन हैं कोमल वोहरा ?
11 अगस्त 1992 को जन्मी कोमल वोहरा टेलीविजन अभिनेता करण और कुणाल वोहरा की बहन हैं। वह दिल्ली की रहने वाली है। कोमल वोहरा एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। कोमल मुंबई में स्थित एक इंटीरियर डिजाइन स्टूडियो, “प्रोजेटो” की सह-संस्थापक हैं। इंस्टाग्राम पर कोमल के 38 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
यह भी पढ़ें:
एयरपोर्ट पर पैपराजी को देख भागी Shehnaaz Gill, वीडियो देख पहचान नहीं पाएंगे आप