Ranveer Singh-Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह लेंगे तलाक? वायरल ट्वीट देख फैंस परेशान

0
210
Ranveer Singh-Deepika Padukone

Ranveer Singh-Deepika Padukone: बॅालीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है। इस ट्वीट को देखने के बाद फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

Deepika Padukone
Deepika Padukone- Ranveer Singh

Ranveer Singh-Deepika Padukone: यहां देखें वायरल ट्वीट

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने नवंबर 2018 में शादी रचाई थी। वहीं इस बीच इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है। इस ट्वीट में लिखा है, ’ब्रेकिंग! #DeepikaPadukone और #RanveerSingh के बीच सब कुछ ठीक नहीं है!!!’ दीपिका-रणवीर के इस खबर के बाद फैंस लगातार ट्वीट किए जा रहे हैं।

deepik%20Ranveer%20singh(1)

इन अफवाहों के बीच अब रणवीर सिंह का रिएक्शन भी सामने आया है। एक कार्यक्रम से रणवीर सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं, ‘टचवुड…हम मिले और 2012 में डेटिंग शुरू की…इसलिए 2022 में मुझे और दीपिका को 10 साल हो गए हैं। दीपिका के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है और उनकी काफी प्रशंसा करता हूं।’ बता दें कि रणवीर और दीपिका की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी इंडस्ट्री के हॉट कपल्स में गिनी जाती है।

RANVEER SINGH

इस बीच कपल के वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगे। दूसरी ओर दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ पठान में नजर आएंगी। रिपोर्ट के मुताबिक ‘पठान पहली फिल्म है जिसकी शूटिंग स्पेन के Mallorca में हुई है। ये महंगी जगह है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here