केन्द्रीय मंत्री Nitin Gadkari का बयान, ”सभी गड़ियों में 6 एयरबैग लगाना हुआ अनिवार्य”

0
139
केन्द्रीय मंत्री Nitin Gadkari का बड़ा बयान, सभी गड़ियों में 6 एयरबैग लगाना हुआ अनिवार्य
केन्द्रीय मंत्री Nitin Gadkari का बड़ा बयान, सभी गड़ियों में 6 एयरबैग लगाना हुआ अनिवार्य

केन्द्रीय परिवहन मंत्री Nitin Gadkari ने एक बड़ा एलान किया है। दरअसल, 1 अक्टूबर, 2023 से सभी कारों में 6 एयरबैग लगाए जाएंगे। इस बात की जानकारी नितिन गडकरी ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए दी। हालांकि, आपको बता दें, यह फैसला अभी केवल M-1 कैटेगरी की पैसेंजर कारों के लिए है।

FdzYP9KakAEqY2W?format=png&name=small
Nitin Gadkari

Nitin Gadkari ने 1 साल के लिए बढ़ाया समय

सभी कारों में एयरबैग को 1 अक्टूबर, 2022 से अनिवार्य किया जाना था लेकिन फिलहाल इसे 1 साल के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। सरकार ने ग्लोबल सप्लाई चेन की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। बता दें कि 1 अक्टूबर, 2022 से M1 केटेगरी की सभी गाड़ियों में 6 एयरबैग को अनिवार्य किया जाना प्रस्तावित था।

केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने ट्वीट में कहा, “ऑटो उद्योग इस समय वैश्विक आपूर्ति शृंखला संबंधित बाधाओं का सामना कर रहा है और व्यापक आर्थिक परिदृश्य पर इसके प्रभाव को ध्यान में रखते हुए 01 अक्टूबर 2023 से यात्री कारों (M-1 श्रेणी) में न्यूनतम 6 एयरबैग अनिवार्य करने वाले प्रस्ताव को लागू करने का निर्णय लिया गया है।”

क्या है M-1 केटेगरी के वाहन?

नोटिफिकेशन के मुताबिक, 8 यात्रियों के बैठने की क्षमता वाली और 3.5 टन से कम वजन वाले सभी वाहनों को M-1 की श्रेणी में रखा जाता हैं। बता दें, 1 जनवरी 2022 से सभी वाहनों में डुअल फ्रंट एयरबैग अनिवार्य कर दिया गया था।

Gujarat News: अपराधियों के हौसले हो रहे बुलंद, हरियणा और झारखंड के बाद गुजरात में पुलिसकर्मी की कुचलकर हुई हत्या

भारत में होते हैं सबसे ज्यादा हादसे

गौरतलब है कि दुनिया के सबसे ज्यादा सड़क हादसे भारत में हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक भारत में दुनिया के एक प्रतिशत वाहन हैं, लेकिन वहीं दुनिया के 11 प्रतिशत हादसे भारत में होते हैं। भारतीय सड़कों पर हर 1 मिनट में एक दुर्घटना होती है और हर घंटे 17 मौतें होती हैं। वहीं, अगर अनुपात निकाला जाए तो प्रत्येक 10 दुर्घटनाओं में से 6 दुर्घटनाओं में कमर्शियल फ्लीट शामिल होती हैं। ड्राइवर चाहें तो समय रहते सही कदम उठाकर इसे रोक सकते हैं।

संबंधित खबरें:

कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर जानें क्या बोले नितिन गडकरी?

Nitin Gadkari: “समय से सरकार नहीं ले रही फैसले”, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इशारों-इशारों में कह दी चुभने वाली बात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here