Shamshera On OTT: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म शमशेरा को लेकर चर्चा में बने हुए है। हाल ही में फिल्म ‘शमशेरा’ का टीजर आउट हुआ था। टीजर में रणबीर कपूर का लुक फैंस को काफी पसंद आया। इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बता दें कि फिल्म रिलीज के कुछ दिनों बाद ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपना जलवा दिखाएगी।

Shamshera में रणबीर कपूर का दिखेगा धांसू अंदाज
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म (Shamshera Release Date) 22 जुलाई को सिनेमा घर में दस्तक देगी। इस फिल्म में रणबीर के साथ वाणी कपूर नजर आएंगी। फैंस को इस मूवी का बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दें कि फिल्म शमशेरा को ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम ने खरीदा है, ऐसे में सिनेमाघरों के बाद यह फिल्म (Shamshera On OTT) इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी।
बता दें कि ‘शमशेरा’ में वाणी कपूर रणबीर के अपोजिट नजर आएंगी, तो वहीं संजय दत्त विलन का किरदार निभाएंगे। हाल ही में फिल्म से रणबीर का लुक लीक हुआ था। पोस्टर में रणबीर कपूर बड़े बाल और बढ़ी हुई दाढ़ी में दिखाई दे रहे हैं। उनका ऐसा भयानक रुप फैंस को काफी पसंद आया था। ‘शमशेरा’ में रणबीर का लुक देखकर फैंस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

फिल्म इसी साल 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर फिल्म में लीड रोल में होंगे। फैंस रणबीर के इस रोल को बहुत पसंद कर रहे हैं। रणबीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ अपनी आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें:
Janhvi Kapoor ने जमीन पर लेटकर दिए ऐसे पोज, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें