Priyanka Chopra और Nick Jonas सरोगेसी के जरिए हाल ही में माता पिता बने हैं। हालांकि, कपल ने अब तक सोशल मीडिया पर बच्चे की कोई तस्वीर शेयर नहीं की है। इसको लेकर प्रियंका ने सबसे प्राइवेसी मांगी थी। लेकिन पहली बार प्रियंका ने मातृत्व के अनुभव साझा किया हैं। दरअसल, “Be a Triangle” की लेखिका Lilly Singh से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, “अभी एक नए माता-पिता होने के नाते में इस बारे में सोचती रहती हूं कि मैं कभी भी अपनी इच्छाएं, डर को अपने बच्चे पर नहीं थोपूंगी। मैंने हमेशा माना है कि बच्चे आपके जरिए आते हैं, आपके लिए नहीं। ये जरूरी नहीं है कि ये मेरा बच्चा है तो इसे अपने अनुसार ढालने लग जाऊं। वो इस दुनिया में आपके माध्यम से अपने जीवन को खोजने और बनाने के लिए आते हैं।”

Priyanka के माता-पिता हमेशा रहे हैं साथ
अपने माता-पिता के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने बताया की उनके माता-पिता इंडियन आर्मी में डॉक्टर थे, वो हमेशा अपने करियर में व्यस्त रहते थे। इसके बावजूद वो मेरे करियर के शुरूआती दिनों में हमेशा मेरे साथ खड़े रहे थे। हालांकि इनकी परवरिश इनकी दादी ने की है जिसकी वजह से ये अपनी दादी के बेहद करीब हैं।

एक इवेंट के दौरान प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने पैपराजी से बात करते हुए कहा कि, “नानी बने हैं तो बहुत बहुत खुशी है मुझे”। मैं हर वक्त मुस्कुराती रहती हूं और बेहद खुश हूं। बच्चे का नाम अभी नहीं रखा गया है जल्द ही कोई नाम रखा जाएगा।

जनवरी में बनी सेरोगेसी से मां बनी Priyanka Chopra
जनवरी, 2022 में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को खुशखबरी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, “हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के माध्यम से एक बच्चे का स्वागत किया है। हम इस स्पेशल समय में आपसे प्राइवेसी की मांग करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर फोकस करना चाहते हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।” प्रियंका और निक जोनस ने दिसंबर, 2018 में शादी की थी।
संबंधित खबरें: