बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अदाओं और अपने अभिनय का परचम लहराने वाली प्रियंका चोपड़ा को भी हॉलीवुड में अपने सांवले रंग का शिकार होना पड़ा था। प्रियंका ने एक वाकया भी शेयर किया जब उनके हाथों से त्वचा के गहरे रंग के कारण एक हॉलीवुड फिल्म  फिसल गई थ।

एक मैगजीन को दिए गए इंटरव्यू में प्रियंका चोपडा़ ने खुलासा किया कि वो हॉलीवुड में रंग-भेद का शिकार हो चुकी हैं। दरअसल प्रियंका के मुताबिक पिछले साल वो एक फिल्म की शूटिंग के लिए बाहर गई हुई थीं हॉलीवुड की एक फिल्म के लिए उनके मैनेजर ने फिल्म मेकर से बात की तो फिल्म कास्ट की ओर से जवाब दिया गया की प्रियंका की फिजिकैलिटी फिल्म के लिए फिट नहीं है।

प्रियंका चोपडा़ के मुताबिक ये सब सिर्फ इसलिए हुआ क्योंकि वो गोरी नहीं हैं। प्रियंका का रंग ब्राउन है और फिल्म मेकर ने उनकी फिजिकैलिटी के बारे में बात की जिसका मतलब बाद में निकल कर आया कि प्रियंका का रंग साफ नहीं है। यही वजह है कि प्रियंका को हॉलीवुड की इस फिल्म के लिए न कह दिया गया।

वहीं फिल्म जगत में प्रियंका चोपडा़ को 15 साल पूरे हो गए हैं। इन 15 सालों में प्रियंका ने न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान बना ली है। इन 15 सालों में साल 2003 में फिल्म द हीरों में सनी देओल के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाली प्रियंका ने हॉलीवुड में भी हाथ आजमाया।

बता दें की प्रियंका के पास इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स हैं। इन दिनों प्रियंका चोपडा़ अ किड लाइक जेक और इजंट इट रोमांटिक में नजर आएंगी। इन फिल्मों में वो अहम भूमिका में नजर आ चुकी हैं। इससे पहले क्वांटिको में भी प्रियंका अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई। पीएम मोदी के साथ प्रियंका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। प्रियंका इन दिनों भारत में हैं। हॉलीवुड से अपनी शूटिंग पूरी कर अपने बॉलीवुड प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए इंडिया वापस लौटी हैं। इंटरनेशनल स्टार बन चुकी प्रियंका यूनीसेफ की ब्रांड एम्बेसेडर भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here