SRK की ‘Pathaan’ ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1000 करोड़ के पार

0
83
Pathaan Box Office Collection
Pathaan Box Office Collection

Pathaan Box Office Collection: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पठान अपने रिलीज के दिन से ही कई तरह के रिकोर्ड बनाने में कायम रही है। फिल्म ने रिलीज के 27वें दिन भी ताबड़-तोड़ कमाई कर एक नया रिकोर्ड बनाया है। इसके साथ ही यह फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। यह फिल्म वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पांचवी फिल्म बन गई है।

Pathaan  latest collection hindi
Pathaan Box Office Collection

पठान फिल्म के अलावा दंगल, बाहुबली 2, KGF और RRR फिल्मों ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। पठान फिल्म ने यह रिकोर्ड चीन में रिलीज हुए बगैर बनाया है। पठान फिल्म ने भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में शानदार कमाई की है। शाहरुख खान की फिल्म पठान ने भारत में 27वें दिन एक से दो करोड़ रुपए के बीच कमाई की है। जानकारी के मुताबिक पठान कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादे से बेहतर प्रदर्शन कर रही है।

Pathaan Box Office Collection: वर्ल्डवाइड की इतनी कमाई

Pathaan Box Office Collection: बता दें कि पठान फिल्म ने देशभर में 600 करोड़ से अधिक कमाई की है। इसके अलावा वर्ल्ड वाइड इस फिल्म का कलेक्शन 996 करोड़ रहा। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 623 करोड़ की घरेलू कमाई की और विदेशों में 377 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की है। इसके साथ ही पठान ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का आकंड़ा पार कर नया रिकोर्ड अपने नाम कर लिया है।

Pathaan Box Office Collection News
Pathaan Box Office Collection

Pathaan Box Office Collection: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म विवादों में घिरने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। इसके साथ ही यह भारत की पहली फिल्म है जिसने रिलीज के साथ ही 1000 करोड़ का आंकड़ा छुआ है। बता दें कि आमिर खान की दंगल को दुनिया में अभी तक सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकोर्ड हासिल है। हालांकि इस फिल्म ने अपने रिलीज के दूसरे फेज में सबसे ज्यादा कमाई की थी।

संबंधित खबरें…

Sonu Nigam Attacked: लाइव कॉन्सर्ट में सोनू निगम के साथ धक्का-मुक्की, FIR दर्ज

‘Kaali’ पोस्टर विवाद में निर्माता लीना मणिमेकलई की राहत बरकरार, अब नहीं होंगी गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here