Parineeti Chopra: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राघव चड्ढा की शादी की अफवाहें पिछले कुछ हफ्तों से सुर्खियां बटोर रही हैं। जबकि अफवाह वाले जोड़े ने अभी तक अपनी शादी की खबरों की पुष्टि या खंडन नहीं किया है। एक्टर परिणीति चौपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो काफी पुराना है और इसमें परिणीति कह रही हैं कि वह एक नेता से कभी शादी नहीं करना चाहती।

Parineeti Chopra: सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा पुराना वीडियो
Parineeti Chopra: बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। परिणीति और आप पार्टी के राजनेता राघव चड्डा के साथ शादी की अफवाहें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। हाल ही में उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि वह कभी भी किसी राजनेता से शादी नहीं करना चाहती हैं। यह वीडियो उन्होंने बॉलीवुड हंगामा को दिया था। जिसमें वह रेपिड फायर राउंड के दौरान जवाब दे रही थीं।
बता दें कि राघव चड्ढ़ा और परिणीति कई दिनों से एक साथ समय बिताते हुए नजर आ रहे हैं और उनके अफेयर की खबरें भी आ रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
Parineeti Chopra: परिणीति ने वीडियो में कही ये बात
दरअसल परिणीति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी एक फिल्म का प्रचार कर रही थीं। उसी दौरान उनसे पूछा गया कि वह किस सेलिब्रिटी से शादी करना चाहेंगी। जब अभिनेत्री ने हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट का जिक्र किया। तो परिणीति ने से राजनेताओं के बारे में पूछा गया। इस पर परिणीति ने जवाब देते हुए कहा कि वह कभी किसी राजनेता से शादी नहीं करना चाहतीं। “समस्या यह है कि मैं किसी राजनेता से शादी नहीं करना चाहती। बहुत सारे अच्छे विकल्प हैं लेकिन मैं कभी भी किसी राजनेता से शादी नहीं करना चाहती।”

इसके अलावा परिणीति ने अपने होने वाले पति के कुछ गुणों का भी खुलासा किया और बताया कि उनके फ्यूचर पार्टनर में तीन चीजें होने चाहिए। वह मजाकिया होना चाहिए, वह मेरी इज्जत करे और अच्छा स्मेल करता हो। साथ ही परिणीति ने बताया कि उनको एक ऐसा पार्टनर चाहिए जिसे घूमना पसंद हो, समंदर पंसर हो और जो अपने दम पर पहचान बना सके।
खबरों की मानें कि तो ऐसा कहा जा रहा है परिणीति की कजन प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस उनकी शादी में शामिल होने मुबंई आए हैं। दरअसल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस वक्त मुंबई में हैं। वह अपनी बेटी मालती मेरी के साथ भारत आए हैं।
बता दें कि सिंगर हार्डि संधू ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि परिणीति और राघव चड्ढा जल्द ही शादी करने वाले हैं। इस बात के लिए उन्होंने दोनों को बधाई भी दी थी। इसके अलावा AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने भी हाल ही ट्वीट कर परिणीति और राघव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी थी।
संबंधित खबरें…
जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा! AAP सांसद ने ट्विटर पर दी बधाई
बॉलीवुड एक्ट्रेस Taapsee Pannu के खिलाफ FIR दर्ज, जानें पूरा मामला