Lock Upp: धाकड़ गर्ल कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का शो लॅाक अप इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो में आए दिन नया-नया ड्रामा सामने आ रहा है। इस शो के कई बड़े सेलेब्स हिस्सा हैं। वहीं आए दिन देखा जा रहा है कि कैसे सेलेब्स अपनी पर्सनल लाइफ के राज खोल रहे हैं। अब टीवी कलाकार निशा रावल ने भी अपनी पर्सनल लाइफ के कई राज खोले हैं।

Lock Upp शो में निशा ने कहा पति करण मेहरा ने की थी पिटाई
निशा रावल काफी समय से अपने पति करण मेहरा के साथ झगड़ों को लेकर चर्चा में रही थीं। “ये रिश्ता क्या कहलाता है” के फेम करण मेहरा को लेकर कुछ समय पहले ही निशा रावल ने अपने रिश्ते की सच्चाई मीडिया के सामने आकर बताई थी। वहीं अब सोशल मीडिया पर निशा रावल की वह तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें निशा रावल के चेहरे पर चोट के निशान नज़र आ रहे हैं।

शो में निशा रावल ने कहा कि मिसकैरेज होने के बाद वह घरेलू हिंसा की शिकार हो गई थीं। निशा ने कहा कि मिसकैरेज होने पर उनके पति करण मेहरा ने उनकी खूब पिटाई की थी। उस समय निशा रावल का बच्चा 5 महीने का था। निशा रावल के इस बयान के बाद अब निशा रावल की चोट की तस्वीरें फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं। माना जा रहा है कि यह चोट उनके मिसकैरेज होने के बाद की ही है।

निशा के आरोप लगाने के बाद एक्टर करण मेहरा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन कुछ समय बाद करण को जमानत भी मिल गई थी। जमानत के बाद करण ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया था। करण ने कहा था कि मैंने कभी भी निशा पर हाथ नहीं उठाया, निशा ने खुद दीवार पर अपना सिर मारा था और सबको बताया कि करण ने मेरे साथ ऐसा किया है।
बता दें कि निशा की शादी साल 2012 में करण मेहरा से हुई थी। साल 2014 में निशा रावल का मिसकैरेज हुआ था। मिसकैरेज होने के बाद निशा डिप्रेशन का शिकार हो गई थी। निशा रावल ने कई बार यह दावा किया है कि वह एक एब्यूजिव रिलेशनशिप में रह चुकी हैं।

बता दें कि एकता कपूर द्वारा निर्मित ये शो ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जा रहा है। इस शो ने कुछ ही हफ्तों में धमाल मचा दिया है। शो में झगड़े बिल्कुल बिग बॅास की तरह देखने को मिल रहे हैं।
संबंधित खबरें:
- Anupamaa Upcoming Twist: बसने से पहले उजड़ जाएगा Anupamaa का सुहाग, अनुपमा की Life में आएगा बड़ा तूफान, आज का एपिसोड यहां पढ़ें
- “Bigg Boss 8” फेम Dimpy Ganguly तीसरी बार बनने जा रही हैं मां, Rahul Mahajan की एक्स वाइफ हैं Dimpy