बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत हमेशा चर्चा में छाई रहती हैं। कंगना एक बार फिर चर्चा में छा गई हैं। इन्होंने निकिता हत्या कांड पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों को आड़े हाथ ले लिया है।

कंगना ने करीना कपूर खान, सोनम कपूर, राधिका आप्टे, बादशाह, विशाल ददलानी, काल्कि केकलां, स्वरा भास्कर, हुमा कुरैशी, ऋचा चड्ढा सितारों को  कहा, इन सभी को जेल में बंद कर देना चहिए वह भी ‘फेक सिलेक्टिव फेमिनिज्म’ के लिए। 

कंगना ने मृतका को देवी बता दिया है। कंगना कहती हैं निकिता हर हिंदू महिला के लिए शान है।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1321284858195419137

कंगना रनौत ट्वीट कर के लिखती हैं, “रानी लक्ष्मीबाई या पद्मवती से कम नहीं है निकिता की बहादुरी। जिहादी हत्यारा निकिता के जिंदा रहने के लिए उसे बार-बार चलने के लिए पूछ रहा था, लेकिन उसने मरना वाजिब समझा। देवी निकिता, हर हिंदू महिला के गौरव और अभिमान के लिए खड़ी हुई हैं।”

वहीं एक यूजर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कंगना रनौत ने लिखा, “सभी को फेक और सिलेक्टिव फेमिनिज्म के लिए जेल में बंद करना चाहिए। महिला सशक्तीकरण को इन फिल्मी बिम्बोज ने काफी नुकसान पहुंचाया है। इनके मुंह क्यों सिले हुए हैं निकिता के लिए, जिसे एक जिहादी ने सरेआम गोली मार दी?”

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1321386505076723713

बता दें कि हरियाणा के फरीदाबद में सोमवार को दो युवक अग्रवाल कॉलेज से परीक्षा देकर घर लौट रही बी.कॉम फाइनल ईयर की 20 वर्षीय छात्रा निकिता तोमर को तौसीफ नाम का युवक गाड़ी में जबरन बैठाने की कोशिश करता है। निकिता नहीं मानी तो युवक ने सरेआम उसे गोलियों से छल्ली कर दिया। ये घटना अग्रवाल कॉलेज के सामने हुई थी। घटना के बाद मृतका को पास के ही निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था पर पास में लगे सीसीटीवी कैमरे मेें वारदात कैद हो गई थी। जिसके दम पर समय रहते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। निकिता के परिवार का कहना है कि तौसीफ कुछ दिनों से लड़की पर शादी का दबाव बना रहा था। सोमवार शाम को लड़की पेपर देकर बाहर निकल रही थी। तौफीक आया और जबरदस्ती गाड़ी में खींचने लगा। जब लड़की नहीं मानी तो उसने गोली मार दी। न तो लड़की, न परिवार और न कोई और, शादी के पक्ष में था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here