Mrs. World 2022 Title: भारत का 21 साल का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है क्योंकि भारत ने ‘मिसेज वर्ल्ड’ का खिताब इस साल अपने नाम कर लिया। भारत की सरगम कौशल मिसेज वर्ल्ड 2022 की विनर बन गई है। बता दें कि ‘मिसेज वर्ल्ड’ का आयोजन अमेरिका में किया गया था। इस फाइनल राउंड में बॉलीवुड के बड़े कलाकार भी नजर आए थे। बता दें कि करीब 21 साल बाद भारत को यह खिताब हासिल हुआ है। जब सरगम कौशल को यह खिताब मिला तो वह मंच पर भावुक हो गईं। सरगम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है और लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
वहीं मिसेज वर्ल्ड 2022 का ताज मिलने के बाद हर तरफ से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। सेलेब्रिटीज की ओर से भी शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में मौजूद अदिति गोवित्रिकर, सोहा अली खान, विवेक ओबेरॉय और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी सरगम की तारीफ की।
अदिति गोवित्रिकर ने एक पोस्ट में लिखा कि “मैं इस यात्रा का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। भारत में 21 साल बाद यह खिताब लौटा है। आपको शुभकामनाएं।” बता दें कि 2001 में अदिति गोवित्रिकर ने मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत का नाम रोशन किया था। उसके बाद से ही भारत को यह खिताब हासिल नहीं हुआ था।

Mrs. World 2022 Title: कौन हैं सरगम कौशल?
भारत का 21 साल बाद मिसेज वर्ल्ड का खिताब जिताने वाली और दुनिया भर में भारत का नाम रोशन करने वाली सरगम जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं। सरगम कौशल एक मॉडल के साथ-साथ शिक्षिका भी रह चुकी हैं। सरगम ने 2018 में शादी की थी। शादी के बाद से ही सरगम ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेना चाहती थीं। अपनी खूबसूरती और आत्मविश्वास के दम पर आखिरकार सरगम ने यह खिताब जीत ही लिया। अमेरिका के लास वेगस से सरगम ने मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत लौटी हैं। वहीं बता दें कि सरगम इससे पहले मिसेज इंडिया 2022 का खिताब भी जीत चुकी हैं।
संबंधित खबरें:
- Miss world 2021: Polland की करोलिना बिलावस्का के सिर सजा ‘मिस वर्ल्ड 2021’ का खिताब, भारत की मनसा वाराणसी नहीं बना सकीं Top 6…
- Miss World 2021 ग्रैंड फिनाले रद्द, Manasa Varanasi समेत 17 Contestant कोरोना संक्रमित