भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की हसीन अदाकारा मोनालिसा (Monalisa) उर्फ अंतरा विश्वास (Antra Vishwas) ने बड़े ही धूम धाम से करवा चौथ (Karwa Chauth) मनाया है। मोनालिसा ने अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर ट्रेडिशनल लुक में तस्वीरों को साझा किया है।

मोनालिसा का भारतीय नारी अवतार देखकर फैंस काफी खुश हो गए हैं। करवा चौथ पर मोनालिसा पूरी तरह से यूपी वाली रंग में दिख रही हैं।

मांग में पूरी तरह से लाल सिंदूर, हाथ में चूड़ी और मोनालिसा की बिंदिया तो गजब लग रही है।

मोनालिसा ने इस मौके पर कॉन्ट्रास्ट ग्रीन कलर की स्लीवलेस ब्लाउज और मस्टर्ड कलर की प्रिंटेड साड़ी पहनी है। मांग में सिंदूर, माथे पर लाल बिंदी, गोल्डन बैंगल्स के साथ उन्होंने पारंपरिक लुक को एलीगेंट लुक दिया है।

चांद को निहारती हुई मोनालिसा खुद किसी चांद से कम नहीं लग रही हैं। हाथ में करवा चौथ की थाली है। छलनी से चांद को देख रही हैं।

बता दें कि करवा चौथ के मौके पर उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत उनके साथ नहीं थे। मोनालिसा को वीडियो कॉल के जरिए यह व्रत खोलना पड़ा।

मोनालिसा का यह साड़ी अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस को अक्सर मोनालिसा Western Dress में ही दिखती हैं।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट को शेयर करते हुए मोनालिसा ने लिखा, करवा चौथ का व्रत रखने वाली सभी महिलाओं को मेरी तरफ से Happy Karwa Chauth मैं आफको बहुत मिस कर रही हूं मेरे प्यार..विक्रांत सिंह राजपूत..

मोनालिसा के इस पोस्ट पर फैंस ढेरो कमेंट कर रहे हैं। उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा आपसा सुंदर कोई नहीं है।

मोनालिसा के पोस्ट पर उनके पति विक्रांत ने भी हार्ट वाला इमोजी भेजा है। लोग कमेंट के जरिए अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं।
Satyameva Jayate 2 का ट्रेलर रिलीज, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में John Abraham का दिखा दमदार लुक
Bunty Aur Babli 2 का ट्रेलर रिलीज, Saif Ali Khan और Rani Mukerji की दिखेगी शानदार केमेस्ट्री