जैस्मीन भसीन (Jasmin Bhasin) और मोहसिन खान (Mohsin Khan) का गाना प्यार करते हो ना (Pyaar Karte Ho Na) रिलीज हो गया है। फैंस इनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद कर रहे हैं। प्रशंसक इस ताजा जोड़ी पर अपना जमकर प्यार बरसा रहे है। इससे पहल मोहसिन खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीज़र शेयर किया था। और इसे कैप्शन दिया: “यह प्यार में पड़ने का समय है! क्या आप लोग तैयार हैं? ❤” जैस्मीन भसीन ने भी अपने गाने का टीज़र सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
गाने को श्रेया घोषाल ने आवाज दी है
फैंस जमकर प्यार दिखा रहे हैं और ट्विटर पर मोहसिन और जैस्मीन दोनों की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर सुबह से ही PYAAR KARTE HO NA OUT NOW ट्रेंड हो रहा हैं इस गाने को सिंगर श्रेया घोषाल ने आवाज दी है। फैंस इस गाने को काफी पसंद कर रहें हैं इसे म्यूजिक Javed-Mohsin, लिरिक्स Danish Sabri और डायरेक्ट ADP ने किया है।
बता दें कि मोहसीन खान को यह रिश्ता क्या कहलाता है टीवी शो से असल पहचान मिली है। स्टार प्लस पर आने वाला इस टीवी शो में मोहसीन खान ने कार्तिक गोयंका नाम से किरदार अदा किया था। वहीं जैस्मिन भसीन को दिल से दिल तक टीवी शो से नई पहचान मिली है। उन्हें टशन- ए- इश्क में शानदार एक्टिंग करने के लिए जाना जाता है। जैस्मिन की फैन फॉलोइंग काफी मजबूत है। फिलहाल एक्ट्रेस अली गोनी को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर साथा देखा जाता है।
यह भी पढ़ें: Mohsin Khan और Jasmin Bhasin का वीडियो एल्बम “Pyaar Karte Ho Na” का पोस्टर आउट
Atrangi Re Trailer Out: Akshay Kumar,Dhanush और Sara Ali Khan के अतरंगी प्यार से मचेगा धमाल