Mohsin Khan और Jasmin Bhasin का वीडियो एल्बम “Pyaar Karte Ho Na” का पोस्टर आउट

0
543
Mohsin Khan and Jasmin Bhasin Video Album
Mohsin Khan and Jasmin Bhasin Video Album

मोहसीन खान (Mohsin Khan) और जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) का वीडिओ एल्बम प्यार करते हो ना (Pyaar Karte Ho Na) गाने का पोस्टर रिलीज हो गया है। पोस्टर में जैस्मिन भसीन मोहसीन खान  के कंधे पर सर रखे हुए दिख रही हैं। हाथ  में लाल चूड़ा और वेस्टर्न ड्रेस में जैस्मिन भसीन काफी सुंदर लग रही हैं। फैंस शानदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि गाना 25 नवंबर को 11 बजे VYRL Original के YouTube चैनल पर रिलीज हो रहा है।

Shreya Ghosal की आवाज

इस गाने को Stebin Ben और मधुर आवाज के लिए जानी जाने वाली सिंगर श्रेया घोषाल ने आवाज दी है। फैंस इस गाने का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।

इसे म्यूजिक Javed-Mohsin,  लिरिक्स Danish Sabri और डायरेक्ट ADP ने किया है। गाने का पोस्टर देख कर ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि गाना भी शानदार होगा।

FEzT2iDVQAYsuGK

जैस्मिन को उनके फैंस वैसे भी काफी पसंद करते हैं। टीवी की यह चुलबुली एक्ट्रेस मोहसीनन खान के साथ नजर आने वाली हैं। जैस्मिन का यह दूसरा म्यूजिक एल्बम है।

ट्विटर पर होने लगा ट्रेंड

पोस्टर  सामने आते ही फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सुबह से ही ट्विटर पर “PYAAR KARTE HO NA POSTER OUT” ट्रेंड कर रहा है। फैंस अपनी प्रतिक्रिया पेश कर रहे हैं।

बता दें कि मोहसीन खान को यह रिश्ता क्या कहलाता है टीवी शो से असल पहचान मिली है। स्टार प्लस पर आने वाला इस टीवी शो में मोहसीन खान ने कार्तिक गोयंका नाम से किरदार अदा किया था। वहीं जैस्मिन भसीन को दिल से दिल तक टीवी शो से नई पहचान मिली है। उन्हें टशन- ए- इश्क में शानदार एक्टिंग करने के  लिए जाना जाता है। जैस्मिन की फैन फॉलोइंग काफी मजबूत है। फिलहाल एक्ट्रेस अली गोनी को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर साथा देखा जाता है।

दोनों के वीडियो एल्बम का फैंस इंतजार कर रहे हैं। यह इंतजार 25 नवंबर को खत्म हो जाएगा। दोनों की जोड़ी हिट साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

Priyanka Chopra पति Nick Jonas से लेंगी तलाक? मां ने कही यह बात

बॉलीवुड में 30 साल पूरे कर चुके हैं Ajay Devgn, जानें उनका फिल्मी करियर कैसा रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here