Miss India 2022: कर्नाटक की सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने बीती रात मिस इंडिया 2022 का ताज अपने नाम कर लिया है। मुम्बई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 3 जुलाई को मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया था। इस साल इस रेस में देश की 31 ब्यूटी क्वीन ने हिस्सा लिया था, जिनको पीछे छोड़ सिनी ने जीत हासिल की।
21 साल की हैं Miss India 2022 सिनी शेट्टी
21 साल की सिनी शेट्टी का जन्म मुम्बई में हुआ था। हालांकि, यह मुलत: कर्नाटक की रहने वाली हैं। इन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन की है। यह CFA (Chartered Financial Analyst) कर रही हैं। इसी के साथ सिनी डांस की काफी शौकीन हैं। इन्होंने 14 साल की उम्र तक भरतनाट्यम के साथ अरंगेत्रम भी सीख लिया था। इससे पहले सिनी उप प्रत्योगिता में मिस टैलेंट का अवार्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं।
कई एड्स में आ चुकी हैं नजर
सिनी शेट्टी के इंस्टाग्राम प्रोफाइल से इस बात का दावा किया जा सकता है कि सिनी मल्टी टेलेंटेड गर्ल हैं। इन्हें पहले भी कई बड़े प्रोडक्ट्स के एड में देखा जा चुका है। महज 21 साल की उम्र में सिनी कई खूबसूरत एक्ट्रेस को मात देती हैं। यह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इनके स्टाइल की वजह से कई लोग इन्हें फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम पर इनके 78.6K फॉलोअर्स हैं।
ये हैं 1st और 2nd रनरअप
बता दें, Miss India 2022 में राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनरअप रहीं, वहीं उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान दूसरी रनरअप रहीं। इस कॉम्पटीशन में कई बड़ी हस्तियों को बतौर जज बुलाया गया था।
इसमें एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, कृति सेनन और नेहा धूपिया, डिनो मोरिया, डिजाइनर रोहित गांधी, पूर्व क्रिकेटर मिताली राज और राहुल खन्ना और कोरियोग्राफर श्यामक डावर शामिल थे।



वहीं, मिस इंडिया की अनाउंसमेंट के लिए राजकुमार राव को बतौर स्पेशल गेस्ट इंवाइट किया गया था। इस शो को मनीष पॉल ने होस्ट किया था।
संबंधित खबरें:
Hrithik Roshan संग दिखेंगी Shehnaaz Gill? एक्ट्रेस ने दिया बड़ा हिंट